इटावा: परिवहन विभाग ने चलाया अभियान, ओवरलोडिंग और बगैर परमिट के चल रहे वाहनों को किया सीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा। ओवरलोडिंग के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों के बीच परिवहन विभाग ने सोमवार को सुबह नेशनल हाइवे पर बिना परमिट के चल रहे वाहनों के खिलाफ वृहद अभियान चलाया। इस चेकिंग अभियान में 18 वाहनों का चालान किया गया और दो ट्रकों को सीज कर दिया गया। इन वाहनों से करीब दो लाख रुपए …

इटावा। ओवरलोडिंग के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों के बीच परिवहन विभाग ने सोमवार को सुबह नेशनल हाइवे पर बिना परमिट के चल रहे वाहनों के खिलाफ वृहद अभियान चलाया। इस चेकिंग अभियान में 18 वाहनों का चालान किया गया और दो ट्रकों को सीज कर दिया गया। इन वाहनों से करीब दो लाख रुपए से अधिक का राजस्व वसूल किया जाएगा।

चेकिंग अभियान चलते ही चालकों में मचा हड़कंप

बता दें कि जिले में लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए ये अभियान चलाया गया। सोमवारी को सुबह हाइवे चौराहे के पास वाहनों की चेकिंग की गई। इस चेकिंग अभियान का पता चलते ही ओवरलोड चल रहे वाहनों के चालकों में हड़कंप मच गया।

परिवहन विभाग ने ओवर लोडिंग कर चल रहे कागजातों के आधार पर चार ट्रकों को पकड़ लिया, इनमें दो ट्रकों से अर्थदंड वसूला गया जबकि दो ट्रकों को विभाग ने सीज कर दिया। इस प्रकार परिवहन विभाग ने कुल 18 से अधिक वाहनों का चालन किया और जिनके पास कागज थे उन्हें छोड़ दिया गया। परिवहन विभाग के एआरटीओ ने बताया कि चालान किए गए सभी वाहनों के ऊपर कुल दो लाख से अधिक का जुर्माना लगाया गया है।

यह भी पढ़ें: अयोध्या: साकेत महाविद्यालय में मतदान कर्मियों ने ईवीएम चलाने का लिया प्रशिक्षण

संबंधित समाचार