रायबरेली : शराब सरगना पुलिस की पकड़ से फरार, हरियाणा और बिहार में छापेमारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। पहाड़पुर में विंडीज ब्रांड की देसी शराब के पीने से हुई 12 लोगों की मौत के मामले में फरार चल रहा शराब माफिया गैंग का सरगना नवीन जायसवाल अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस सरगना की तलाश में पड़ोसी जनपदों के अलावा हरियाणा, बिहार में भी छापामारी कर रही है। पुलिस का …

रायबरेली। पहाड़पुर में विंडीज ब्रांड की देसी शराब के पीने से हुई 12 लोगों की मौत के मामले में फरार चल रहा शराब माफिया गैंग का सरगना नवीन जायसवाल अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस सरगना की तलाश में पड़ोसी जनपदों के अलावा हरियाणा, बिहार में भी छापामारी कर रही है। पुलिस का मानना है कि सरगना की गिरफ्तारी के बाद शराब कांड से जुड़ी और जानकारियां सामने आएंगी। खासकर इस बात की जानकारी हो सकेगी कि रायबरेली के अलावा और कहां-कहां पर नवीन जायसवाल जहरीली शराब की बिक्री कर रहा था।

मालूम हो कि महराजगंज के पहाड़पुर और मिल एरिया थाना क्षेत्र के रूपामऊ गांव में विंडीज ब्रांड की देसी शराब पीने से महिला समेत 12 लोगों की मौत हुई थी। इस मामले में पुलिस ने देसी शराब के दुकानदार धीरेंद्र बहादुर सिंह, ठेका संचालक धीरेंद्र सिंह और सेल्समैन राम प्रताप यादव के अलावा बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कस्बा पोखरा निवासी विनय जायसवाल, गौतोना निवासी अनिल जायसवाल, रायपुर निवासी अजीत सिंह उर्फ अन्नू वर्मा, शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बेड़ारू गांव निवासी संदीप जायसवाल, महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के आदमपुर गांव निवासी अखंड प्रताप सिंह उर्फ राजन, पिंडारी खुर्द गांव निवासी एवं ग्राम प्रधान कुंवर प्रवीण सिंह उर्फ केतन को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है, जबकि बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कस्बा निवासी एवं शराब माफिया गैंग का सरगना नवीन जायसवाल शराब पुलिस की पकड़ से दूर है।

फरार सरगना की तलाश के लिए महराजगंज पुलिस के अलावा एसओजी टीम लगी है, लेकिन अभी तक वह पकड़ में नहीं आ सका है।

बताया जा रहा है कि पुलिस से बचने के लिए सरगना नवीन यूपी के बाहर कहीं पर अपना ठिकाना बना लिया है। इसलिए पुलिस उसकी धरपकड़ के लिए पड़ोसी जनपदों के लिए अलावा संभावित गैर प्रांतों में दबिश दे रही है।

पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार का कहना है कि नवीन जायसवाल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। जल्द उसे भी पकड़ा जायेगा।

1900 रुपये में बेची थी एक पेटी शराब

एक पेटी में 45 पौव्वे होते हैं। एक पौव्वा 80 रुपये का बिकता है यानी एक पेटी का मूल्य 3600 रुपये होता है। नवीन और संदीप ने केतन को मिलावटी शराब 1900 रुपये प्रति पेटी बेची थी।

यह भी पढ़े- UP Election 2022: रायबरेली के चुनावी रण में 64 प्रत्याशी आमने-सामने, सबसे अधिक सदर, हरचंदपुर व सरेनी में उम्मीदवार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज