प्रयागराज: पूर्व विधायक का सपा ने काटा टिकट तो समर्थकों ने की नारेबाजी, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। यूपी चुनाव 2022 को लेकर करीब-करीब सभी राजनीतिक दलों ने टिकट वितरण कर दिया है। ऐसे में कुछ सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर विरोध के स्वार भी उठ रहे हैं। इसी कड़ी में प्रयागराज में भी कुछ ऐसा ही नजर आया। यहां के पूर्व विधायक परवेज अहमद उर्फ परवेज टंकी को सपा से टिकट …

प्रयागराज। यूपी चुनाव 2022 को लेकर करीब-करीब सभी राजनीतिक दलों ने टिकट वितरण कर दिया है। ऐसे में कुछ सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर विरोध के स्वार भी उठ रहे हैं। इसी कड़ी में प्रयागराज में भी कुछ ऐसा ही नजर आया। यहां के पूर्व विधायक परवेज अहमद उर्फ परवेज टंकी को सपा से टिकट न मिलने पर कुछ लोगों ने करेली में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

इसको लेकर करेली थाने के दारोगा गिरीश चंद्र राय ने मोहम्मद नईम, सफील, नदीम अली, सलमान, अकमल, बसु, साहिल व 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सभी पर धारा 144 का उल्लंघन और महामारी अधिनियम का उल्लंघन करने का आरोप है। पुलिस का आरोप है कि शहर दक्षिणी से परवेज अहमद उर्फ टंकी को टिकट नहीं मिलने पर नाराज लोग मोहम्मद नईम की अगुवाई में हाथ में समाजवादी पार्टी का झंडा, तख्ती लेकर नारेबाजी कर रहे थे।

करेली के नूर कैफे के पास इनकी भीड़ से राहगीरों को परेशानी हुई। जानकारी मिलने पर जब मौके पर पुलिस पहुंची तो देखा कि कुछ लोग इधर-उधर हट बढ़ गए। पूछताछ में कुछ लोगों का नाम प्रकाश में आया जिसके बाद इन सब के विरुद्ध मुकदमा लिख कर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-प्रभावशाली अमेरिकी सांसद ने एक भारतीय-अमेरिकी को क्रिप्टो संबंधी मामलों का अपना सलाहकार नियुक्त किया

संबंधित समाचार