दंगा और पलायन के दिन गये, हम कांवड़ियों पर बरसते हैं फूल : योगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद/ठाकुरद्वारा, अमृत विचार। तब प्रदेश में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं थी। दंगा होता था और लोग पलायन को मजबूर थे। अब व्यापार के लिए कंपनियां निवेश कर रही हैं। कांवड यात्रा के दौरान सरकार आसमान से फूल की वर्षा कर रही है। गुंडे माफिया पनाह मांग रहे हैं। माफिया की अवैध रूप से कब्जा की …

मुरादाबाद/ठाकुरद्वारा, अमृत विचार। तब प्रदेश में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं थी। दंगा होता था और लोग पलायन को मजबूर थे। अब व्यापार के लिए कंपनियां निवेश कर रही हैं। कांवड यात्रा के दौरान सरकार आसमान से फूल की वर्षा कर रही है। गुंडे माफिया पनाह मांग रहे हैं। माफिया की अवैध रूप से कब्जा की गयी, भूमि पर गरीबों के लिए घर बन रहे हैं। फर्क साफ है। इसीलिए जनता प्रचंड बहुमत के साथ यूपी में फिर से भाजपा की सरकार बनाने जा रही है।

यह बात भाजपा के स्टार प्रचारक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को चुनावी सभाओं में कही। उन्होंने ठाकुरद्वारा के सनातन धर्म हिंदू इंटर कॉलेज और नौगावां के पपसरा गांव स्थित मैरिज हाल के मैदान में आयोजित सभाओं में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने सपा-रालोद गठबंधन को निशाने पर रखा। बोले, सपा को लेकर चौधरी अजित सिंह कहते थे कि जिस गाड़ी में सपा का झंडा है, सममझो उसमें बड़ा गुंडा है। लेकिन, उनके बेटे उसी झंडे के लपेटे में आ गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा साल 2017 के पहले संभल व मुरादाबाद में कोई त्योहार होता था तो कर्फ्यू लगा दिया जाता था। लेकिन अब किसी में साहस नहीं की कावड़ यात्रा को रोक सके। बोले, पांच सालों में अपराधी गले मे तख्ती डालकर अपनी जान की भीख मांगते रहे हैं। सपा सरकार के कार्यकाल में गरीब निर्धन विधवा महिलाओं की संपत्तियों पर जबरन कब्जा किया जाता था। अब पश्चिमी यूपी कि हर बेटी अपने को सुरक्षित महसूस कर सकती है। हर महिला को सुरक्षा की गारंटी भाजपा की डबल इंजन सरकार ने दी है। अब किसी हिम्मत नहीं कि जो बेटियों को छेड़ सके।

ये भी पढ़ें:- कन्नौज: ताला काटकर मकान से लाखों के जेवर व नगदी चोरी

योगी ने कहा कोरोना के सामने दुनिया की बड़ी-बड़ी ताकतें पस्त हो गईं। लेकिन, मोदी सरकार के नेतृत्व में वैज्ञानिकों ने वैक्सीन की खोज की। वैक्सीन लगवाने वाले सभी लोग सुरक्षित हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग कोरोना वैक्सीन के प्रति दुष्प्रचार करते थे, उनको जवाब देने का समय आ गया है। नौगांवा की सभा में मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री चेतन चौहान का जिक्र भी किया। कहा कि यहां की जनता ने 2017 में चेतन चौहान को विजय दिलाई थी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा