बरेली: फतेहगंज पश्चिमी के मेडिकल अफसर कोरोना पॉजिटिव
बरेली,अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण के नये मामलों का ग्राफ भले ही कम हो रहा है लेकिन बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मचारी इसकी चपेट में आ रहे हैं। फतेहगंज पश्चिमी सीएचसी के प्रभारी के संपर्क में आने के बाद बुधवार को सीएचसी पर ही तैनात मेडिकल अफसर भी कोरोना जांच में संक्रमित मिले हैं। …
बरेली,अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण के नये मामलों का ग्राफ भले ही कम हो रहा है लेकिन बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मचारी इसकी चपेट में आ रहे हैं। फतेहगंज पश्चिमी सीएचसी के प्रभारी के संपर्क में आने के बाद बुधवार को सीएचसी पर ही तैनात मेडिकल अफसर भी कोरोना जांच में संक्रमित मिले हैं।
वहीं बुधवार को जिले में कुल 8 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सर्विलांस सेल प्रभारी डॉ. अनुराग गौतम के अनुसार जनवरी की बात करें तो कोरोना की तीसरी लहर पीक पर थी। इस दौरान रोजाना 300 से अधिक कोरोना संक्रमण के नये मामले सामने आ रहे थे लेकिन फरवरी से संक्रमण का ग्राफ लगातार घट रहा है। बुधवार को जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या घटकर सिर्फ 315 दर्ज की गई है।
ये भी पढ़ें-
