UP Election 2022: पहले चरण के मतदान में हुई 58.25 फीसदी वोटिंग
लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 11 जिलों की 58 सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया मतदान शुरू होकर छह बजे तक सम्पन्न हुआ । इस चरण में शामली, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा जिलों की विधानसभा सीटों पर …
लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 11 जिलों की 58 सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया मतदान शुरू होकर छह बजे तक सम्पन्न हुआ । इस चरण में शामली, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा जिलों की विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई। यूपी में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 58.25 फीसदी मतदान हुआ।
शाम 6 बजे तक 58.25 फीसदी मतदान
विधानसभा चुनाव के पहले चरण में शुरू हुए मतदान में सुबह 6 बजे तक 58 विधानसभा सीटों पर 58.25 फीसदी मतदान हुआ. सबसे ज्यादा मतदान कैराना में हुआ. यहां 65.3% मतदान हुआ. सबसे कम वोटिंग साहिबाबाद में हुई. यहां 38% मतदान हुआ. इसके बाद दूसरे चरण के मतदान 14 फरवरी को सम्पन्न् कराए जाएगें।
शाम 5 बजे तक 57.79 फीसदी वोटिंग
उत्तर प्रदेश में शाम 5 बजे तक 57.79 फीसदी वोटिंग हो चुकी है।
बुलंदशहर में 5 बजे तक 60.52% मतदान
मेरठ में 5 बजे तक 55.70% मतदान
आगरा में 5 बजे तक 56.62% मतदान
बागपत में 5 बजे तक 61.30% मतदान
मुजफ्फरनगर में 5 बजे तक 62.09% मतदान
नोएडा में 5 बजे तक 53.48% मतदान
गाजियाबाद में शाम पांच बजे तक 55.31%मतदान
मुजफ्फरनगर में 3:00 बजे तक सबसे अधिक वोटिंग
मुजफ्फरनगर में 3:00 बजे तक 52.17 प्रतिशत हुआ मतदान.
बागपत में 3 बजे तक 50.61 मतदान
गौतमबुद्धनगर में 3 बजे तक 47.25 मतदान
मथुरा में दोपहर 03:00 बजे तक 48.91 प्रतिशत मतदान
अलीगढ़ में 3 बजे तक 45.91% मतदान
हापुड में 3 बजे तक 51.63% मतदान
यूपी में दोपहर 3 बजे तक 48.24 फीसदी मतदान
उत्तर प्रदेश में पहले चरण के लिए वोटिंग चल रही है। दोपहर 3 बजे तक 48.24% फीसदी मतदान हुआ है।
1. आगरा- 47.53 %
2. अलीगढ़- 45.89%
3. बागपत- 50.21%
4. बुलंदशहर- 50.81%
5. गौतम बुद्ध नगर:- 48.29%
6. गाजियाबाद- 44.88%
7. हापुर- 51.67%
8. मथुरा- 49.17%
9. मेरठ- 47.86%
10. मुजफ्फरनगर- 52.23%
11. शामली- 53.13%
ये भी पढ़े- यूपी चुनाव 2022: जयंत और अखिलेश ने ईवीएम में गड़बड़ी को तत्काल दूर करने की चुनाव आयोग से की अपील
वोट डालते वक्त सेल्फी लेने वाला गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान चल रहा है। एत्मादपुर विधानसभा के आंवलखेड़ा बूथ संख्या 381 में वोटिंग के समय राजनीतिक दल के एक कार्यकर्ता अजय कुमार चौहानने सेल्फी लेकर पोस्ट कर दी उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
गौतमबुद्ध नगर की तीन विधानसभाओं में दोपहर 3 बजे तक 47.25% हुई वोटिंग
गौतमबुद्ध नगर में विधानसभा के दोपहर तीन बजे तक 47.25% वोट डाले गए।
नोएडा- 43%
दादरी- 49%
जेवर- 53%
यूपी में 1 बजे तक डले 35.03% वोट
यूपी में पहले चरण में दोपहर 1 बजे तक 35.03% मतदान हुआ है। पहले चरण में वोटिंग की धीमी रफ्तार देखने को मिल रही है। कई जगहों से ईवीएम खराब होने ईवीएम को बदला गया लेकिन वोट डालने आए लोगों को इंतजार करना पड़ा।
खराब EVM मशीनों को ठीक करा दिया गया है- आगरा डीएम
आगरा के जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने कहा है कि जनपद की सभी 9 विधानसभा सीटों पर मतदान चल रहे हैं। EVM मशीनों को लेकर शिकायतें आई थी, जिन्हें ठीक कर दिया गया है। सभी शिकायतों पर नजर रखी जा रही है।
ये भी पढ़े- जिन्होंने महिला आरक्षण का विरोध किया, वे क्या दे पाएंगे औरतों को सुरक्षा: अनुराग ठाकुर
वोट नहीं डालेंगे जयंत
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी जयंत चौधरी वोट नहीं डालेंगे। वह जयंत चौधरी मथुरा क्षेत्र के मतदाता हैं। जयंत चौधरी के अनुसार वह अपनी चुनावी रैली की वजह से वोट डालने नहीं जाएंगे। उनकी पत्नी चारु चौधरी ने कृष्णा नगर पहुंच कर मतदान किया।
उत्तरप्रदेश में 11 बजे तक औसत मतदान- 20.03%
आगरा – 20.42%
अलीगढ़ – 17.91%
बागपत – 22.77%
बुलंदशहर – 21.62%
गौतम बुद्ध नगर – 18.43%
गाजियाबाद – 17.26%
हापुड़ – 22.08%
मथुरा – 20.39%
मेरठ – 18.92%
मुजफ्फरनगर – 22.56%
शामली – 22.84%
सपा ने लगाया मतदाताओं को धमकाने का आरोप
समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि कैराना के पोलिंग बूथ्स से मतदाताओं को धमकाकर लौटाया जा रहा है। वहीं, सपा ने आगरा जिले की एत्मादपुर विधानसभा 86, बूथ नंबर 353, 354 पर पुलिस प्रशासन पोलिंग एजेंटों को बूथ के अंदर जाने से रोकने का भी आरोप लगाया है। सपा ने चुनाव आयोग से मांग की है कि कृपया संज्ञान संज्ञान लेकर निष्पक्ष मतदान कराने का कष्ट करें। सपा ने आरोप लगाया कि शामली में गरीब वर्ग के मतदाताओं को वापस भेजा जा रहा है। कैराना में मतदाताओं को डराया धमकाया जा रहा है। उन्हें वोट की लाइनों से हटा वापस भेजा जा रहा है।
ये भी पढ़े- UP Election 2022: लखनऊ से चुनाव रण में आमने-सामने आए सास,दामाद संग पत्नी और रिश्तेदार
ऊर्जा मंत्री ने किया मतदान
मथुरा में ऊर्जा मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार श्रीकांत शर्मा ने मतदान किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मैंने अपना वोट कर दिया। आप भी सड़क, सुरक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए चल रही विकास यात्रा को अनवरत जारी रखने के लिए घर से निकलें, मतदान करें।
बागपत में EVM 30 मिनट से बंद
बागपत विधानसभा के खेकड़ा बूथ संख्या 245 पर ईवीएम मशीन 30 मिनट से बंद है। ये महिला बूथ है। यहां मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मायावती बोलीं- यह फैसले की घड़ी है
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने कहा कि यूपी विधानसभा आमचुनाव के लिए पश्चिमी यूपी में 11 ज़िलों के 58 विधानसभा क्षेत्रों में आज प्रथम चरण के मतदान में आप सभी का हार्दिक स्वागत। यह फैसले की घड़ी है कि यूपी में आने वाले पाँच वर्ष आपके लिए पहले की तरह ही दुख व लाचारी भरे होंगे या आप अपना उद्धार स्वंय करने योग्य बनेंगे। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बीएसपी सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति का मूवमेन्ट है जिसका लक्ष्य गरीबों, मजदूरों, किसानों, छोटे व्यापारियों व अन्य मेहनतकश समाज को लाचार व गुलाम जिन्दगी से मुक्ति दिलाकर उन्हें सत्ता में उचित भागीदार बनाना है, जो भाजपा, सपा व कांग्रेस आदि पार्टियों के बूते की बात नहीं।”
नौ बजे तक 7.93 फीसदी वोटिंग
विधानसभा चुनाव के पहले चरण में सुबह नौ बजे तक करीब 7.93 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार सुबह नौ बजे तक आगरा में 7.53 फीसदी लोगों ने वोट डाले थे, जबकि अलीगढ़ मे 8.26,बागपत में 8.93,बुलंदशहर में 7.51, गौतमबुद्धनगर में 8.33, गाजियाबाद में 7.37, हापुड़ में 8.20, मथुरा में 8.30, मेरठ में 8.44, मुजफ्फरनगर में 7.50 और शामली में 7.77 प्रतिशत मतदान हुआ था।
राहुल की सभी मतदाताओं से निडर होकर वोट देने की अपील
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि देश में डर का माहौल है और इस डर को खत्म करने के लिए सभी मतदाताओं को बाहर आकर मतदान करना चाहिए और जो सरकार भय का माहौल पैदा किए हुए है, उसे सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि देश को हर डर से आजाद करो, बाहर आओ वोट करो।
गौतमबुद्ध नगर के डीएम ने किया मतदान
गौतमबुद्ध नगर के डीएम सुहास एलवाई ने साढ़े 8 बजे अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिला निर्वाचन अधिकारी और जिला मजिस्ट्रेट सुहास एलवाई ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। उन्होंने सभी मतदाताओं से वोट डालने की अपील की है।
शामली के डीएम बोले- EVM खराब होने की मिली शिकायतें
शामली के डीएम जसजीत कौर ने कहा कि जिले में जितने भी पोलिंग बूथ हैं उनकी जानकारी हमने ली है। कई जगहों पर EVM मशीन की शिकायतें आ रही हैं तो उन्हें बदल दिया गया है। सभी तहसीलों में इंजीनियर की टीमों को तैनात किया गया है। हमारे जिले में 3 विधानसभा हैं, जहां एक-एक बूथ बनाया गया है।
आगरा में मतदान पर दिखा कोहरे का असर
शहर से लेकर गांवों तक सुबह कोहरे के कारण मतदान की गति थोड़ी धीमी रही। गांवों और शहर की घनी बस्तियों के निकट स्थित मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें लगी देखी गईं। मतदाता पहले मतदान, फिर जलपान का पालन करते नजर आए। इस बीच उत्तर विधानसभा क्षेत्र में होली पब्लिक स्कूल आवास विकास कॉलोनी बूथ संख्या 118 कमरा नंबर दो की ईवीएम खराब होने के कारण मतदान रुक गया और मतदाताओं की लंबी कतार कतार लग गई।
केशव प्रसाद मौर्य की अपील
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि आपका एक वोट उत्तर प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य का आधार है। आज, उप्र विधानसभा चुनाव 2022 के प्रथम चरण के मतदान हो रहे हैं। मैं प्रथम चरण की विधानसभाओं के समस्त मतदाताओं से अपील करता हूं कि कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए अपने क्षेत्र के विकास, सुशासन व समृद्धि के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान अवश्य करें।
ये भी पढ़े- लखनऊ: 21 फरवरी से बंद होगा चुनाव प्रचार, वोटिंग के लिए दिव्यांग और बुजुर्गों को दी जाएगी यह खास सुविधा
योगी ने की मतदान की अपील
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज लोकतंत्र के महायज्ञ का प्रथम चरण है। आपके अमूल्य वोट की आहुति के बगैर यह अनुष्ठान पूरा नहीं होगा। आपका एक ‘वोट’ अपराधमुक्त, भयमुक्त, दंगामुक्त उत्तर प्रदेश के संकल्प को मजबूती प्रदान करेगा। इसलिए ‘पहले मतदान फिर जलपान’ तब अन्य कोई काम।
पीएम मोदी बोले- पहले मतदान, फिर जलपान!
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आज पहले चरण की वोटिंग है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे कोविड नियमों का पालन करते हुए लोकतंत्र के इस पावन पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। याद रखना है- पहले मतदान, फिर जलपान!
यूपी के 11 जिलों में वोटिंग शुरू
चुनाव आयोग ने स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिये की गयी व्यापक तैयारियों के बीच सुरक्षा के पुख्ता इंतजामोें के साये में मतदान शुरु होने की जानकारी दी है। आयोग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ मथुरा और हाथरस जिलों की 58 सीटों पर 10,833 मतदान केन्द्रों के 25,880 मतदान स्थलों पर समय से मतदान शुरु होने की जानकारी दी है। इस चरण में सायं 06:00 बजे तक होने वाले मतदान में 11 जिलों के 2.28 करोड़ मतदाता 73 महिला उम्मीदवारों सहित कुल 623 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद कर देंगे।
