हल्द्वानी: राज्य के चुनाव में अब हिजाब विवाद की एंट्री
देहरादून, अमृत विचार। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि अगर राज्य में कांग्रेस इसी तरह से तुष्टिकरण का खेल जारी रखती है तो निश्चित रूप से जो आज हिजाब को लेकर कर्नाटक में हो रहा है कल देवभूमि में भी ऐसी ही कट्टरपंथी प्रवृत्ति का बढ़ना तय है। चौहान ने कहा …
देहरादून, अमृत विचार। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि अगर राज्य में कांग्रेस इसी तरह से तुष्टिकरण का खेल जारी रखती है तो निश्चित रूप से जो आज हिजाब को लेकर कर्नाटक में हो रहा है कल देवभूमि में भी ऐसी ही कट्टरपंथी प्रवृत्ति का बढ़ना तय है।
चौहान ने कहा कि यह भी हो सकता है कि मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने की बात करने वाले कल उत्तराखंड के स्कूलों में हिजाब पहनने की मांग करते नजर आएंगे। चौहान ने कहा कि कोई यूं ही वोटों की खातिर जुमे की नमाज की छुट्टी कर दे या फिर मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने की घोषणा कर दे। जनता को इस पर सतर्क होने की जरुरत है क्योंकि समाज के एक तबके को खुश करने की यह राजनीति यहीं नहीं रुकने वाली है और इसका अगला कदम ऐसी सभी गैर जरूरी मांगे होगीं जैसी कर्नाटक में की जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि कर्नाटक में विपक्षी पार्टियों की शह पर केरल के वामपंथी छात्र संगटनों द्वारा यह आंदोलन चलाया जा रहा है। जिसमें मुस्लिम लड़कियों को हिजाब पहनकर यानी चेहरा छिपाकर स्कूलों में आने की मांग की जा रही हैं। चौहान ने कहा, देवभूमि की जनता बखूबी जानती है अल्पसंख्यक तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली कांग्रेस चंद वोटों के लालच में उत्तराखंड की सनातनी संस्कृति को भी दांव पर लगाने से नहीं चूकने वाली है।
उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कट्टरपंथियों की आड़ में स्कूलों के लिए समान ड्रेस कोड का विरोध किया जा रहा है ताकि हिन्दू मुस्लिम में मतभेद दिखाई दे। कांग्रेस के स्थानीय नेताओं को चुनौती देते हुए उन्होंने कहा कि यदि उन्हें यह स्पष्ट करना चाहिए कि अगर वह इसे स्वीकार नहीं करते तो उन्हे आगे आकर सार्वजनिक रूप में हिजाब आंदोलन का विरोध करना चाहिए।
