पुलिस कर्मियों को नहीं दिया जा रहा पोस्टल मत : सपा
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र भेजकर शिकायत की है। प्रदेश के सभी जिलों में पुलिस कर्मियों से उनके मतदाता पहचान पत्र संख्या, विधान सभा का नाम व संख्या, मतदेय स्थल व क्रमांक संख्या का विवरण लिया जा रहा है, लेकिन पोस्टल मत …
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र भेजकर शिकायत की है। प्रदेश के सभी जिलों में पुलिस कर्मियों से उनके मतदाता पहचान पत्र संख्या, विधान सभा का नाम व संख्या, मतदेय स्थल व क्रमांक संख्या का विवरण लिया जा रहा है, लेकिन पोस्टल मत उन्हें उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। साथ ही लखनऊ आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह को तत्काल प्रभाव से स्थानान्तरित कराने के लिए रिमांडर पत्र भेजा है।
सपा नेता नरेश उत्तम पटेल ने लिखा है कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन में प्रदेश के सभी जिलों में पुलिस कर्मियों से उनके मतदाता पहचान पत्र संख्या, विधान सभा का नाम व संख्या, मतदेय स्थल (बूथ) व क्रमांक संख्या का विवरण लिया जा रहा है, कई जिलों से शिकायत मिल रही है कि पुलिस कर्मियों को पोस्टल मत नहीं दिया जा रहा है जिससे बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी पोस्टल मत से मतदान करने से वंचित रह जायेंगे।
यह भी पढ़ें:-अल्मोड़ा में कांग्रेस पर गरजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बोले- परिवार बचाने को केवल दो भाई बहन घूम रहे हैं उत्तराखंड
स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्भीक चुनाव सम्पन्न नहीं हो सकेगा। सपा ने मांग की है कि इस शिकायत को संज्ञान में लेकर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही की जाय तथा पुलिस कर्मियों को पोस्टल मत से मतदान सुनिश्चित कराया जाय व आदर्श आचार संहिता का सख्ती के साथ पालन सुनिश्चित कराया जाय।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: केनरा बैंक से 45 करोड़ का गबन करने के मामले में रिटायर सैन्यकर्मी समेत दो गिरफ्तार
