आज का राशिफल। 20 फरवरी, 2022
मेष आज समाज में आपका दबदबा बढ़ेगा। आज घर में आप काफी व्यस्त रहेंगे। सुबह सेहत कुछ नरम रहेगी। स्वयं को फिट रखने के लिये अपनी जीवनशैली में योग और सात्विक आहार को अवश्य शामिल करें। व्यापार में कुछ नये प्रयोग कर सकते हैं। वृष आज विद्यार्थी उच्च अध्ययन में काफी रुचि लेंगे। बच्चों के …
मेष
आज समाज में आपका दबदबा बढ़ेगा। आज घर में आप काफी व्यस्त रहेंगे। सुबह सेहत कुछ नरम रहेगी। स्वयं को फिट रखने के लिये अपनी जीवनशैली में योग और सात्विक आहार को अवश्य शामिल करें। व्यापार में कुछ नये प्रयोग कर सकते हैं।
वृष
आज विद्यार्थी उच्च अध्ययन में काफी रुचि लेंगे। बच्चों के करियर को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आपके मन में नए व रचनात्मक विचार उत्पन्न होंगे। प्रेमी जन को कोई गिफ्ट दे सकते हैं। ज्यादा सोच-विचार करने से महत्वपूर्ण अवसर निकल सकते हैं।
मिथुन
आज जीवनसाथी से मन की बातें शेयर करें। पार्टनरशिप संबंधी कार्यों से आपको लाभ मिलेगा। घर से दूर जॉब कर रहे लोगों को छुट्टी लेने में परेशानी होगी। लोग आपसे काफी अपेक्षायें रखेंगे। अपने आसपास के लोगों के साथ सम्बन्ध अच्छे रखें।
कर्क
आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। अपने आदर्शों पर कायम रहें। आय के नए स्रोत विकसित करने में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आप घर में मूवी देख सकते हैं। वैवाहिक जीवन काफी अच्छा रहेगा।
सिंह
आज नया कर्ज लेने से आपको बचना चाहिए। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। किसी जरूरी काम को लेकर अनिर्णय की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। लवमेट्स के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। दूसरों की सहायता करने के चक्कर में अपने हितों की अवहेलना न करें।
कन्या
आज अपने रुके हुए प्रोजेक्ट्स को लेकर सक्रिय रहेंगे। मैन्यूफैक्चरिंग से जुड़े हुए कार्यों के लिए दिन शुभ है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षा में आपको सफलता मिलेगी। माताजी की सेहत में सुधार होगा।
तुला
आज दवाइयों के सेवन में लापरवाही न करें। यदि आपको किसी वस्तु या आदत की लत है तो उससे दूरी बनाकर रखें। व्यक्तिगत जीवन में अनुशासन का पालन करें। शुभचिन्तकों से व्यवहार खराब हो सकते हैं।
वृश्चिक
आज विद्यार्थियों को करियर को लेकर चिन्ता दूर होगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितायेंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ हो सकता है। घर में पकवानों का आनन्द उठायेंगे। विवादों को संवाद के माध्यम से सुलझाने में सफलता मिलेगी।
धनु
आज बच्चों का दिल जीतने के लिए उन्हें उपहार दे सकते हैं। आपकी अच्छी आदतों से लोग प्रेरणा लेंगे। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को उच्च पद मिल सकता है। पुरुष जातकों का महिलाओं के प्रति व्यवहार बहुत अच्छा रहेगा।
मकर
आज सुबह-सुबह कोई शुभ सूचना मिल सकती है। रिश्तेदारों से अपना व्यवहार अच्छा रखें। लेकिन अपनी भावी योजनाओं पर चर्चा करने से बचें। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को हितशत्रुओं से सावधान रहना चाहिए।
कुंभ
आज आपको शान्त रहने की आवश्यकता है। संयुक्त परिवार में थोड़ी खिटपिट हो सकती है। शाम के समय गुमा हुआ सामान आज आपको वापस भी मिल सकता है। जीवनसाथी की सलाह को अनसुना न करें। व्यवसाय में बचत अवश्य कर लें।
मीन
आज गुरजनों और मेंटर्स की सलाह आपको काफी काम आयेगी। कार्यक्षेत्र की परिस्थितियाँ आपके अनुकूल रहेंगी। कपड़ों के व्यापारियों की बिक्री बढ़ सकती है। युवा आज मनोरंजन के मूड में रहेंगे। अस्त-व्यस्त चीजों को व्यवस्थित करने की कोशिश करेंगे।
