आज का राशिफल : 12 दिसंबर 2025

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

मेष- आज जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर अवश्य करें। यदि स्वास्थ्य में कुछ समस्या हो तो चिकित्सक से शीघ्र संपर्क करें। व्यापार में बड़ी व स्थायी पार्टनरशिप हो सकती है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ने वाली है।

वृष- आज छोटी-छोटी बातों पर क्रोध न करें। अपनी प्रतिभा को निखारने का प्रयास करेंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों को लेकर कड़वाहट हो सकती है। संपत्ति की खरीदी में परेशानियों का सामना कर पड़ सकता है।

मिथुन- आज यात्रा के दौरान असुविधा होने की संभावना है। इसीलिए यदि बहुत आवश्यक न हो, तो यात्रा से बचें। परिजनों के साथ अपने संबंध अच्छे रखें। बेरोजगार लोग नौकरी को लेकर थोड़े चिंताग्रस्त हो सकते हैं।

कर्क- आज कार्यक्षेत्र में जोखिम लेना चाह रहे हैं, तो दिन अत्यंत शुभ है। व्यापारिक डील के लिए समय बहुत अच्छा है। आपकी तार्किक क्षमता की लोग प्रशंसा करेंगे। किसी कारणवश दूसरे शहर की यात्रा कर सकते हैं। बुद्धिमान लोगों का सानिध्य प्राप्त होगा।

सिंह- आज का दिन आपके लिए अत्यंत शुभ रहने वाला है। आप अपने वचनों में नियंत्रण रखें। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों की आय बढ़ सकती है। भोजन में शुद्धता और पौष्टिकता का ध्यान अवश्य रखें।

कन्या- आज कारोबार में नया प्रयोग करने के लिए दिन उत्तम है। विवादित मामलों के सुलझने के योग बन रहे हैं। परिवार की जरूरतों का ध्यान रखें। भोग-विलास में आप धन खर्च करेंगे। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों की आय बढ़ सकती है।

तुला- आज आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा तनाव रहेगा, लेकिन आपको गलत मार्गों का चयन करने से बचना चाहिए। नजदीकी लोग आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। इसीलिए गंभीर विषयों पर चर्चा करने से बचें।

वृश्चिक- आज का दिन राजनीति से जुड़े लोगों के लिए विशेष रूप से शुभ है  आपके व्यवहार से सभी लोग प्रसन्न रहेंगे। आयात-निर्यात संबंधी व्यवसाय से बड़ा लाभ अर्जित कर सकते हैं। जोड़ों में दर्द और गठिया से पीड़ित जातकों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

धनु- आज व्यावसायिक अनुबंधों के लिए दिन अत्यंत शुभ है। मध्यस्थता से कई अटके हुए मामलों का समाधान कर लेंगे। आपकी तर्कशक्ति दूसरों की समस्याओं का भी समाधान करने में सहायता करेगी। पुराने मित्रों से अचानक मुलाकात हो सकती है।

मकर- आज दूसरों के साथ अपनी तुलना न करें। धार्मिक कार्यों में आप अत्यधिक रुचि लेंगे। अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने का अवसर प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर अत्यंत सावधान रहेंगे।

कुंभ- आज गूढ़ ज्ञान-विज्ञान को लेकर अत्यधिक जिज्ञासु रहने वाले हैं। अधिक सोच-विचार करने के कारण तनाव में आ सकते हैं। प्रेमी जोड़ों को परिवार के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। दूसरों के विश्वास पर अपने कार्य न छोड़ें।

मीन- आज काम को आगे बढ़ाने के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। व्यवसाय में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। अनेक दिनों से रुका हुआ काम पूरा होने से आपका मन शांत रहेगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा।