बहराइच: पुलिस और सेक्टर मजिस्ट्रेट ने घर-घर जाकर डलवाया वोट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। चुनाव आयोग के नियमानुसार इस बार बुजुर्गों को सहूलियत दी गई है। रविवार को तीसरे चरण के लिए बुजुर्ग के घर जाकर टीम ने बैलेट पेपर पर मतदान करवाया। उर्रा गांव के पांच लोग शामिल रहे। विधान सभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान हो, इसके लिए चुनाव आयोग हर जतन कर रहा है। जिले …

बहराइच। चुनाव आयोग के नियमानुसार इस बार बुजुर्गों को सहूलियत दी गई है। रविवार को तीसरे चरण के लिए बुजुर्ग के घर जाकर टीम ने बैलेट पेपर पर मतदान करवाया। उर्रा गांव के पांच लोग शामिल रहे।

विधान सभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान हो, इसके लिए चुनाव आयोग हर जतन कर रहा है। जिले में विधान सभा चुनाव 27 फरवरी को तीसरे चरण में है। इसके लिए सभी तैयारियां अंतिम चरण में चल रही हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश चंद्र ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश पर रविवार को घर घर जाकर मतदान टीम ने कराया। बलहा विधानसभा के उर्रा गांव में रविवार दोपहर 80 साल पूर्व ग्राम प्रधान श्रीचंद मौर्य के घर टीम पहुंची।

पुलिस, लेखपाल शिवकुमार, सेक्टर मजिस्ट्रेट, बीएलओ अनिल सिंह के साथ पहुंचे। सभी की मौजूदगी में बुजुर्ग ने बैलेट पेपर पर मतदान किया। इसके बाद टीम उर्रा बगिया निवासी 95 साल वृद्ध से मतदान कराया। लेखपाल ने बताया कि एक विकलांग, एक महिला समेत पांच लोगों ने बैलेट पेपर पर मतदान किया है। इसकी जानकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी को भेज दी गई है। लेखपाल ने बताया कि बुजुर्ग ने बैलेट पेपर पर किस पार्टी को मतदान किया है। इसे मत गणना तक गुप्त रखा जाएगा। इस दौरान बुजुर्ग के परिवार के लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़े-कुमाऊं की होली रंगो के साथ-साथ रागों के संगम का पर्व

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज