बदायूं: संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बदायूं/उझानी, अमृत विचार। कोतवाली उझानी क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत हो गई। गांव में शाम के समय विवाद होने के बाद सोमवार को सुबह के समय खेत में पेड़ पर युवक का शव लटका मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। …

बदायूं/उझानी, अमृत विचार। कोतवाली उझानी क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत हो गई। गांव में शाम के समय विवाद होने के बाद सोमवार को सुबह के समय खेत में पेड़ पर युवक का शव लटका मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। जिसमें फांसी लगने से मौत की पुष्टि हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

गांव सकरी जंगल निवासी हुकुम सिंह (35) पुत्र प्रताप सिंह प्रजापति राजमिस्त्री थे। रविवार को कहीं से काम करके घर लौटे थे। सोमवार को गांव के शमशान में पीपल के पेड़ पर उनके खुद के मफलर से शव लटका मिला। पुलिस के ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। उझानी के मोहल्ला नारायणगंज निवासी हुकुम सिंह के भाई ऋषिपाल ने बताया कि रात के समय गांव में शमीम, हसीम पुत्र बाबू से शराब के नशे में गाली-गलौज करने का विरोध करने पर विवाद हो गया।

शमीम, हसीम, झब्बू और दिलशाद ने हुकुम सिंह के साथ मारपीट की और खींचते हुए अपने साथ ले गए। जिसके बाद से हुकुम सिंह लापता थे। हुकुम सिंह के दूसरे भाई शिवराज ने बताया कि विवाद के बाद दूसरे पक्ष ने पुलिस से शिकायत की थी तो डायल 112 हुकुम सिंह के घर पहुंची। हुकुम सिंह घर पर नहीं मिले थे। पुलिसकर्मी लड़ाई न करने की चेतावनी देकर चले गए थे।

उन्होंने बताया कि जिसके बाद से हुकुम सिंह का पता नहीं चला। रात लगभग साढ़े 11 बजे सभी जगहों पर ढूंढा लेकिन तलाश नहीं हो सकी। सोमवार को गांव की महिलाएं सुबह 6 बजे उपले पाथने के लिए गईं तो उन्होंने शमशान घाट पर पीपल के पेड़ पर हुकुम सिंह का शव लटका देखा और परिजनों को सूचना दी। ऋषिपाल ने तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जिसमें फांसी लगने से मौत की पुष्टि हुई है। मृतक के भाई की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। अभी मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी। – हरपाल सिंह बालियान, प्रभारी निरीक्षक

इसे भी पढ़ें-

बदायूं: सड़क दुर्घटना में युवक की मौके पर मौत

 

संबंधित समाचार