अखिलेश यादव ने प्रतापगढ़ में की जनसभा, राजा भैया पर जमकर बरसे, कही यह बड़ी बात
प्रतापगढ़। सपा मुखिया अखिलेश यादव गुरुवार को राजा भैया के जिले प्रतापगढ़ में थे। यहां उन्होंने कुंडा में एक जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर जनता को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि यहां पर कुंडा में एक शख्स हैं जो हर बार चुनाव जीतते हैं। उन्होंने जनता से कहा कि इस …
प्रतापगढ़। सपा मुखिया अखिलेश यादव गुरुवार को राजा भैया के जिले प्रतापगढ़ में थे। यहां उन्होंने कुंडा में एक जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर जनता को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि यहां पर कुंडा में एक शख्स हैं जो हर बार चुनाव जीतते हैं।
उन्होंने जनता से कहा कि इस बार आप लोग कुंडा लगाओगे कि नहीं। सपा प्रमुख ने कहा कि इस बार ऐसा कुंडा लगाओ कि वो दोबारा कुंडा न खोल पाएं। उन्होंने कहा कि जनता का इशारा देखकर लग रहा है कि इस बार हवा दूसरे रुक में बह रही है। यहां पर इस बार लग रहा है कि आजादी की खुशियां मनाई जा रही है। जो लोग कई दिनों से कब्जा किए थे उनको हटाने का समर्थन साफ दिख रहा है। इस बार कुंडा में गुलशन ही गुलशन दिखाई दे रहा है। कुंडा में जनता के साथ अन्याय हो रहा है। अन्याय की सीमा लांघी जा रही है, लेकिन आप डरियेगा नहीं।
यह भी पढ़ें: The Fame Game: माधुरी दीक्षित की वेब सीरीज ‘द फेम गेम’ 25 फरवरी को Netflix पर होगी रिलीज
