बहराइच के बलहा और नानपारा में सभा करेंगे संजय निषाद, पिछड़े वर्ग को लुभाने का करेंगे प्रयास
बहराइच। भाजपा के सहयोगी डॉक्टर संजय निषाद शुक्रवार को बलहा और नानपारा विधान सभा में सभा को संबोधित करेंगे। डॉक्टर संजय निषाद मतदाताओं के साथ पिछड़े वर्ग को लुभाने का प्रयास करेंगे। भारतीय जनता पार्टी अपने प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। बलहा सुरक्षित सीट से सरोज सोनकर को जीत …
बहराइच। भाजपा के सहयोगी डॉक्टर संजय निषाद शुक्रवार को बलहा और नानपारा विधान सभा में सभा को संबोधित करेंगे। डॉक्टर संजय निषाद मतदाताओं के साथ पिछड़े वर्ग को लुभाने का प्रयास करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी अपने प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। बलहा सुरक्षित सीट से सरोज सोनकर को जीत दिलाने के लिए उर्रा के कारीकोट मैदान में शुक्रवार को सुबह 10 बजे सभा को सम्बोधित करेंगे। संजय गोरखपुर से हेलीकाप्टर द्वारा उर्रा पहुंचेंगे।
इसके बाद डॉक्टर संजय निषाद इसके बाद डॉक्टर संजय निषाद हेलीकाप्टर द्वारा नानपारा विधान सभा के रामपुर धोबियाहार जरबदिया गांव में दोपहर 12.15 बजे सभा करेंगे। डॉक्टर संजय निषाद सभा के द्वारा निषाद और पिछड़े वर्ग को भाजपा की ओर लुभाने का काम करेंगे।
