Russia Ukraine War : चेर्नोबिल परमाणु प्लांट पर रूसी सेना का कब्जा, क्या होगा अगला कदम?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Russia Ukraine War : यूक्रेन के अलग-अलग हिस्सों में गुरुवार सुबह धमाके सुनाई दिये. तो वहीं शाम तक राजधानी कीव के आसमान पर पुतिन के हेलीकॉप्टर मंडराने लगे। लगातार बड़े धमाकों के बीच यूक्रेन से तबाही जैसी तस्वीरें भी सामने आ रही हैं।यूक्रेन के राष्ट्रपति दफ्तर से इस वक़्त की सबसे बड़ी खबर सामने आर …

Russia Ukraine War : यूक्रेन के अलग-अलग हिस्सों में गुरुवार सुबह धमाके सुनाई दिये. तो वहीं शाम तक राजधानी कीव के आसमान पर पुतिन के हेलीकॉप्टर मंडराने लगे। लगातार बड़े धमाकों के बीच यूक्रेन से तबाही जैसी तस्वीरें भी सामने आ रही हैं।यूक्रेन के राष्ट्रपति दफ्तर से इस वक़्त की सबसे बड़ी खबर सामने आर रही है।

बताया जा रहा है कि रूसी सेना ने चेर्नोबिल प्लांट पर कब्जा कर लिया है। रूसी सेना चारों तरफ से यूक्रेन को घेरने की तैयारी में लगी हुई है। रूस का अगला कदम क्या होगा यह बताना मुश्किल होगा। यूक्रेन संकट पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन आज राष्ट्र को संबोधित करेंगे। बाइडेन देर रातआज रात संबोधन देंगे. वहीं इसी बीच ब्रिटेन ने रूस पर कई पाबंदियां लगा दी हैं।

रूस की सेना ने गुरुवार को चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र (Chernobyl Nuclear Plant) पर कब्जा कर लिया. साल 1986 में चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र (Chernobyl Nuclear Plant) परमाणु रिसाव की वजह से भयानक हादसा हुआ था। अब यह परमाणु कचरे का स्टोरेज सेंटर है। यहां पर टनों परमाणु ईंधन रखा है।यूक्रेन (Ukraine) के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेन्स्की (Volodymyr Zelenskyy) ने पहले ही आशंका जताई थी कि रूस की सेना चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र पर कब्जा कर सकता है।

जेलेन्स्की ने कहा था कि हमारे सैनिक अपनी जान पर खेल कर इस इलाके को बचाने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि साल 1986 जैसा हादसा न हो। हालांकि, अब खबर आ रही है कि रूस की सेना ने परमाणु संयंत्र पर कब्जा कर लिया है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के एक सलाहकार मायखाइलो पोडोलीक के हवाले से यह जानकारी दी है। यहां 22 हजार बोरी परमाणु कचरा रखा हैचेर्नोबिल परमाणु संयंत्र यूक्रेन की राजधानी कीव से 130 किमी दूर है। यहां अप्रैल 1986 में बड़ा धमाका हुआ था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र (Chernobyl Nuclear Plant) में इस समय यूक्रेन और रूस के परमाणु संयत्रों से निकला 22 हजार बोरी परमाणु कचरा रखा है। यहां पर किसी तरह का हमला बड़ी आपदा को बुला सकता है। यूक्रेन के साइंटिफिक एंड टेक्निकल सेंटर फॉर न्यूक्लियर एंड रेडिएशन सेफ्टी के प्रमुख डिमित्रो गुमेनयुक ने कहा कि इस जगह पर एक भी बारूदी विस्फोट हुआ तो बड़ी आफत आ जाएगी। रेडिएशन हर जगह से फैलेगा। फिर इसे संभाल पाना मुश्किल होगा।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज