UP Election 2022: भगवंत मान आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए वाराणसी में मांगेंगे वोट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक और सांसद भगवंत मान पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में आज जिले में प्रचार करेंगे। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह ने कहा कि भगवंत मान रोड शो और पंचगंगा घाट के पास और नीचीबाग में जनसभा भी करेंगे। भगवंत मान 11:30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां प्रदेश …

वाराणसी। आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक और सांसद भगवंत मान पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में आज जिले में प्रचार करेंगे। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह ने कहा कि भगवंत मान रोड शो और पंचगंगा घाट के पास और नीचीबाग में जनसभा भी करेंगे।

भगवंत मान 11:30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां प्रदेश चुनाव प्रभारी अभिनव राय के नेतृत्व में कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। इसके बाद पंचगंगा घाट के समीप सभा को संबोधित करेंगे। सभा के बाद पांडेयपुर स्थित मुंशी प्रेमचंद के प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर रोड शो में शामिल होंगे।

मुकेश सिंह ने बताया कि वे वाराणसी दक्षिणी विधानसभा के प्रत्याशी अजीत सिंह के समर्थन में 2 सभा को संबोधित करेंगे। साथ ही उत्तरी विधानसभा प्रत्याशी डॉ. आशीष जायसवाल के समर्थन में रोड शो करेंगें।

पढ़ें- आगरा: युवक ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, हत्या करके खुद खा लिया जहर, जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज