मुरादाबाद : पीटीसी के आईजी की हार्ट अटैक से मौत, 10 दिन से अस्पताल में थे भर्ती
मुरादाबाद, अमृत विचार। पुलिस प्रशिक्षण कालेज में तैनात पुलिस महानिरीक्षक शिवशंकर सिंह का हार्ट अटैक से निधन हो गया। बीते कई दिनों से वह कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती थी। देर रात उन्हें हार्ट अटैक आया,जिसके बाद उनकी मौत हो गई। अस्पताल में मौजूद परिजनउनके शव का अंतिम संस्कार करने के लिए सुबह …
मुरादाबाद, अमृत विचार। पुलिस प्रशिक्षण कालेज में तैनात पुलिस महानिरीक्षक शिवशंकर सिंह का हार्ट अटैक से निधन हो गया। बीते कई दिनों से वह कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती थी। देर रात उन्हें हार्ट अटैक आया,जिसके बाद उनकी मौत हो गई। अस्पताल में मौजूद परिजनउनके शव का अंतिम संस्कार करने के लिए सुबह तड़के बनारस के लिए रवाना हो गए। उनके निधन के बाद पीटीसी में आयोजित शोकसभा में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर उनको श्रद्धांजलि दी।
पीपीएस से प्रोन्नत होने के बाद वर्ष 2003 बैच के शिवशंकर सिंह आइपीएस अफसर थे। साल 2018 से वह पीटीसी में तैनात थे। हालांकि शरीर आवश्कता से अधिक भारी होने के कारण उन्हें परेशानी होती थी। मौत की सूचना मिलते ही देर रात एसएसपी मुरादाबाद बबलू कुमार ने अस्पताल पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीटीसी के अधिकारियों ने बताया कि आइजी शिवशंकर सिंह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के अहरौला के निवासी थे।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय से शिक्षा पूरी करने के बाद साल 1989 में वह डिप्टी एसपी बने थे। परिवार में पत्नी शशि सिंह,तीन पुत्रियों के साथ ही दो पुत्र नीरज सिंह और शक्ति सिंह हैं। पीटीसी के अफसरों ने बताया कि 31 जनवरी 2023 को उन्हें सेवानिवृत्त होना था। लेकिन उससे पहले हुई असमय मौत ने सभी को हैरान कर दिया। परिवार के लोगों ने बताया कि शुक्रवार को बनारस के मणिकर्णिका घाट में शाम को आइजी के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं शुक्रवार को पीटीसी में एक शोकसभा हुई। जिसमें दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक राममूरत सिंह यादव समेत मोहन यादव, राघवेंद्र प्रताप सिंह सेंगर और धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
