संभल : चुनावी रंजिश में चले लाठी-डंडे, एक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। चुनावी रंजिश को लेकर कहासुनी के बाद हुई मारपीट में एक युवक घायल हो गया। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बहजोई कोतवाली क्षेत्र के गांव विक्रमपुर तहारपुर निवासी राजवीर पुत्र कोमल सिंह और साहूकार पुत्र रामकुंवर की प्रधानी के चुनाव को लेकर रंजिश चली आ रही है। शुक्रवार …

संभल, अमृत विचार। चुनावी रंजिश को लेकर कहासुनी के बाद हुई मारपीट में एक युवक घायल हो गया। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

बहजोई कोतवाली क्षेत्र के गांव विक्रमपुर तहारपुर निवासी राजवीर पुत्र कोमल सिंह और साहूकार पुत्र रामकुंवर की प्रधानी के चुनाव को लेकर रंजिश चली आ रही है। शुक्रवार को राजवीर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मैं अपनी पत्नी चंद्रवती और बेटी के साथ पंवासा में स्थित अपने मकान पर काम कर रहा था।

तभी दूसरे पक्ष के साहूकार अपने बेटे संजू, रंजीत के साथ बाइक पर सवार होकर आए और अभद्रता करने लगे। जब इसका विरोध किया तो दूसरे पक्ष के लोग लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे। आसपास के लोगों को आता देखकर वह जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के लोगों के खिलाफ एससी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

संबंधित समाचार