पाकिस्तानी सेना में पहली बार लेफ्टिनेंट कर्नल बने दो हिंदू अफसर
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार सेना ने दो हिंदू अधिकारियों को लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर पदोन्नत किया है। पाकिस्तान के समाचार पत्र डॉन की रिपोर्ट के अनुसार पदोन्नति पाने वाले दोनों अधिकारी सिंध के आर्मी मेडिकल के हैं। वर्ष 1981 में जन्मे मेजर डॉ. कैलाश कुमार सिंध के थारपारकर जिले से ताल्लुक …
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार सेना ने दो हिंदू अधिकारियों को लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर पदोन्नत किया है। पाकिस्तान के समाचार पत्र डॉन की रिपोर्ट के अनुसार पदोन्नति पाने वाले दोनों अधिकारी सिंध के आर्मी मेडिकल के हैं। वर्ष 1981 में जन्मे मेजर डॉ. कैलाश कुमार सिंध के थारपारकर जिले से ताल्लुक रखते हैं। वह 2008 में सेना में शामिल हुए थे। वहीं मेजर डॉ. अनिल कुमार सिंध के बदीन जिले के रहने वाले हैं और 2007 में सेना में शामिल हुए थे।
History in Making
Kelash Kumar becomes the first #Hindu officer to have been promoted as Lieutenant Colonel in #PakArmy.
Congratulations, Kelash!!! pic.twitter.com/U0o6uApTTP
— Kapil Dev کپل دیو (@KDSindhi) February 24, 2022
वहीं, पाकिस्तान में हिंदू समुदाय के अधिकारों की बात करने वाले एक्टिविस्ट कपिल देव ने भी इस खबर को शेयर किया। उन्होंने ट्वीट किया, इतिहास बन गया। कैलाश कुमार पाकिस्तानी सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के तौर पर पदोन्नत होने वाले पहले हिंदू अफसर बन गए हैं।
Congratulations Aneel Kumar on being promoted as Lt Colonel in #PakArmy. He & Kelash Kumar both got promotions.
What a day to share such rare and good news. #PakistanForAll pic.twitter.com/sKyIIixHXz
— Kapil Dev کپل دیو (@KDSindhi) February 25, 2022
कपिल देव ने शुक्रवार को अनिल कुमार के प्रमोशन की खबर भी ट्वीट की। उन्होंने लिखा, अनिल कुमार और कैलाश कुमार दोनों का प्रमोशन हुआ है। कितना अच्छा दिन है, जब ऐसी अच्छी खबर शेयर कर रहा हूं।
ये भी पढ़ें : Russia Ukraine War: यूक्रेन के मेयर ने किया दावा- झुलियानी हवाईअड्डे के समीप रिहायशी इमारत पर गिरी मिसाइल
