Health Tips: फर्स्ट स्टेज में करें ब्रेस्ट कैंसर की पहचान, जानें क्यों होती है यह जानलेवा बीमारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Health Tips: ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं में होने वाला सबसे कॉमन बीमारी है। ब्रेस्ट कैंसर हर साल दुनियाभर में करीब 2.1 मिलियन महिलाओं को इफेक्ट करता है। आम तौर पर लोब्यूल या नलिकाओं में कैंसर बनता है, जो ग्रंथियों से निप्पल तक दूध पहुंचाता है। फैटी या स्तन के रेशेदार संयोजी ऊतक कैंसर कोशिकाओं के लिए …

Health Tips: ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं में होने वाला सबसे कॉमन बीमारी है। ब्रेस्ट कैंसर हर साल दुनियाभर में करीब 2.1 मिलियन महिलाओं को इफेक्ट करता है। आम तौर पर लोब्यूल या नलिकाओं में कैंसर बनता है, जो ग्रंथियों से निप्पल तक दूध पहुंचाता है। फैटी या स्तन के रेशेदार संयोजी ऊतक कैंसर कोशिकाओं के लिए हॉटस्पॉट भी हो सकते हैं। कुछ मामलों में कैंसर कोशिकाएं आपकी बाहों के नीचे लिम्फ नोड्स तक पहुंच सकती हैं और शरीर के विभिन्न हिस्सों में फैल सकती हैं।

ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण

  • आप अपने ब्रेस्ट के स्किन टेक्सचर या कहें स्तनों की त्वचा की बनावट में भी बदलाव देख सकते हैं। इसमें त्वचा के रंग में फर्क आ सकता है।
  • आपके ब्रेस्ट की स्किन निप्पल और एरिओला के आसपास पपड़ीदार दिखने लग सकती है और यह कुछ हिस्सों में मोटी भी दिखाई दे सकती है।
  • स्तन कैंसर आपके निपल्स की कोशिकाओं में परिवर्तन का कारण बन सकता है जिससे वे अंदर की ओर उलटे हो सकते हैं।
  • ब्रेस्ट केंसर में अगर अंडरआर्म में गांठ होती है, तो इसकी स्तनों से संबंधित होने की संभावना बहुत ज़्यादा होती है। स्तन का ऊतक अंडरआर्म्स तक होता है। साथ ही, स्तन के कैंसर हाथों के नीचे मौजूद लिम्फ नोड्स से भी फैल सकते हैं।
  • महिलाओं के जोख़िम वाले कारकों को कम करने के लिए स्वस्थ वजन बनाए रखना, धूम्रपान और अल्कोहल का सेवन न करना और सब्जियों, मछली और कम वसा वाले उत्पादों से भरपूर आहार करने जैसे जीवनशैली में बदलाव के साथ-साथ नियमित मैमोग्राम करना भी होता है।
  • इन संकेतों को नजरअंदाज़ न करना ही बेहतर है और असुविधा के कारण के बारे में सुनिश्चित करने के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए, ताकि वक्त रहते इलाज हो सके।

ब्रेस्ट कैंसर के कारण

ब्रैस्ट कैंसर कैसे होता है इसका सटीक कारण अभी भी स्पष्ट नहीं है लेकिन कुछ जोखिम कारक इसकी अधिक संभावना बनाते हैं। आपके नियंत्रण में जोखिम वाले कारकों को रोका जाना चाहिए।

इन चीजों का करें सेवन

ब्रोकली, टमाटर, अदरक, हल्दी, जामुन, रसभरी, हरी और पत्तेदार सब्जियां, गोभी, केला, पालक, गाजर, साबुत अनाज, सोया, करेला, मांस और अखरोट! इन चीजों का सेवन करें। ये कैंसर से लड़ने में मदद करती हैं।