बरेली: सोबती के कर्मचारी को गोली मारकर हरियाणा भागा आरोपी
बरेली, अमृत विचार। सोबती के सीनियर अकाउंटेंट को गोली मारने वाले आरोपी की लोकेशन हरियाणा में ट्रेस हुई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को रवाना कर दिया गया है। बारादरी क्षेत्र के ग्रीन पार्क स्थित सोबती कंपनी के कार्यालय में कार्यरत सीनियर अकाउंटेंट राजीव कुमार सिंह को कंपनी के ही पूर्व कर्मचारी …
बरेली, अमृत विचार। सोबती के सीनियर अकाउंटेंट को गोली मारने वाले आरोपी की लोकेशन हरियाणा में ट्रेस हुई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को रवाना कर दिया गया है। बारादरी क्षेत्र के ग्रीन पार्क स्थित सोबती कंपनी के कार्यालय में कार्यरत सीनियर अकाउंटेंट राजीव कुमार सिंह को कंपनी के ही पूर्व कर्मचारी प्रीत पाल ने शनिवार की रात गोली मार दी थी। पुलिस जांच में प्लैट पर कब्जे को लेकर विवाद के चलते गोली मारने की बात सामने आई थी।
घटना की रात ही पुलिस को घटनाक्रम से जुड़े सीसीटीवी मिल गए थे। जिसमें आरोपी की कार व आरोपी साफ दिखाई दे रहे थे। सोमवार को पुलिस को प्रीत की लोकेशन हरियाणा में मिली है। प्रीत के परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस के सामने मामले से जुड़े कई नए तथ्य सामने आए हैं। वहीं लोकेशन मिलने के बाद एक पुलिस टीम आरोपी की तलाश में रवाना कर दी गई है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर बरेली लाने की बात कही है।
