अगर रहना है सेहतमंद, तो खाने में करें इन ब्राउन फूड का इस्तेमाल
लखनऊ। इन दिनों सभी के किचन में ब्राउन चीज़ो का खुब ट्रेड बना हुआ है। ब्राउन से मतलब खाने की चीजें। ब्राउन शुगर, ब्रेड और चावल ये सभी चीजें हमारे स्वाद बनाने के साथ साथ हमारे सेहत में भी इजाफा बढ़ाती है। यही कारण है कि ये ब्राउन चीज़े सफेद चीज़ो को रिप्लेस कर रही है। …
लखनऊ। इन दिनों सभी के किचन में ब्राउन चीज़ो का खुब ट्रेड बना हुआ है। ब्राउन से मतलब खाने की चीजें। ब्राउन शुगर, ब्रेड और चावल ये सभी चीजें हमारे स्वाद बनाने के साथ साथ हमारे सेहत में भी इजाफा बढ़ाती है। यही कारण है कि ये ब्राउन चीज़े सफेद चीज़ो को रिप्लेस कर रही है। आज के दौर में सभी स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी ध्यान रखते है, सुबह का ब्रेक फॉस्ट हो या दोपहर का लंच या फिर रात का डिनर ही क्यों न हो हम यही कोशिश करते है कि हम हेल्दी फूड की खाए। यहां तक कि फॉस्ड फूड खाने में भी हम कुछ हेल्दी ही प्रिफर करते है। आइए हम आपको ब्राउन चीज़ो के बारे में बताते है जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है।
ब्राउन ब्रेड
ब्रेड सबसे कॉमन लंच में आता है, और साथ ही हर घर में इसका इस्तेमाल किया जाता है। अब सफेद ब्रेड की जगह बाउन ब्रेड ने ले ली है। यदि आप ब्रेड खाने के शौकीन हैं तो आप आराम से ब्राउन ब्रेड खा सकते हैं, क्योंकि ब्राउन ब्रेड के सेवन से ब्लड प्रेशर सामान्य रहता है। इसे खाने से आप दिल से संबंधित बीमारियों के रिस्क से बच सकते हैं, इसके साथ ही हार्ट अटैक होने की आशंकाएं भी कम हो जाती हैं।
इसके अलावा ये धमनियों में जमने वाले खून के थक्कों को बनने से भी रोकता है। ब्राउन ब्रेड में फाइबर की अधिक मात्र होने से आप व्हाइट ब्रेड के मुकाबले कम कैलोरी का सेवन करेंगे। रिसर्च में भी ये पाया गया है कि, ब्राउन ब्रेड के सेवन से डायबिटिज़ को कम किया जा सकता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में गेंहू पाया जाता है इसलिए इसके सेवन से कब्ज पथरी जैसी बीमारियों से भी लड़ सकते है ।
ब्राउन शुगर
ब्रेड की तरह अब सफेद चीनी को भी ब्राउन शुगर रिप्लेस कर रही है। ब्राउन शुगर चीनी का एक रूप है जिसमें गुड़ मिलाया जाता है। जिसकी वजह से इसका रंग ब्राउन होता है। इसे नेचुरल तरीके से बनाया जाता है। इसके फायदे की बात करें तो वजन कम करने वालों और शुगर के मरीज़ो के लिए ये बहुत फायदेमंद होती है। इसमें कैलोरी की मात्रा बेहद कम होती है और कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ये चीनी त्वचा में एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है जो त्वचा की गंदगी और डेड सेल्स को हटाने का काम करता है। साथ ही महिलाओं को पीरियडस में होने वाले दर्द में भी इसके सेवन से आराम मिलता है।
इतनी तरह की होती है ब्राउन शुगर
लाइट ब्राउन शुगर– सफेद चीनी के साथ गुड़ को कम मात्रा में मिलाया जाता है। जिसकी वजह से इसका रंग हल्का ब्राउन नजर आता है।
नेचुरल ब्राउन शुगर– इसमें चीनी को क्रिस्टलाइज करने के बाद गुड़ को मिलाया जाता है। इस चीनी में मिठास के साथ थोड़ा कैरामेलिज्ड स्वाद होता है।
डार्क ब्राउन शुगर– डार्क ब्राउन शुगर में 6 प्रतिशत तक गुड़ मिलाया जाता है, जिसकी वजह से रंगा थोड़ा डार्क होता है।
टर्बिनाडो– टर्बिनाडो में शहद का स्वाद होता है जिसका मुख्य रूप से चाय में इस्तेमाल किया जाता है।
ब्राउन चावल
बिना रिफाइंड किए हुए चावल को प्राकृतिक रूप से ब्राउन राइस कहा जाता है। इसके भूरे रंग के कारण ही इसे ‘ब्राउन राइस’ कहा जाता है। यह सफेद चावल के मुकाबले पकने में ज्यादा समय लेता है और स्वाद में भी थोड़ा अलग होता है। साथ ही, सफेद चावल की तुलना में इसमें ज्यादा पोषक तत्व होते हैं, क्योंकि यह किसी रिफाइन या पॉलिश प्रक्रिया से नहीं गुजरता। सिर्फ इसके ऊपर से धान के छिलके उतारे जाते हैं।
इसके फायदे की बात करें तो इसके सेवन से शरीर को पर्याप्त मात्रा में कैलोरी मिलती है। साथ ही इसमें प्रोटीन, मैग्नीशियम, पोटैशियम व फास्फोरस जैसे मिनरल पर्याप्त मात्रा में मौजूद होते हैं। ये न सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद होता है, बल्कि त्वचा और बालों के लिए भी फायतेमंद होता है।
ब्राउन राइस का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है। यह अनचाहे फैट को शरीर के आंतरिक हिस्सों में जमने से रोकता है। यह घुलनशील फाइबर का स्त्रोत है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाता है। इसके सेवन से ल्यूकेमिया, ब्रेस्ट कैंसर, कोलोन कैंसर और अन्य प्रकार के कैंसर से शरीर की सुरक्षा होती है।
पढ़ें-मुरादाबाद : ट्रक ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, पत्नी की मौके पर मौत
