अयोध्या: मार्ग पर दबंगों का कब्जा, ग्रामीणों ने दिया प्रशासन को अल्टीमेटम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जिले के कुशमाहा गांव के लोगों ने प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि अगर उनके मार्ग को दबंगों के कब्जे से मुक्त न कराया गया तो वे प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे। अयोध्या के कुशमाहा गांव में प्रॉपर्टी डीलर के गुर्गों ने दबंगई के बल पर ग्रामीणों का …

अयोध्या। जिले के कुशमाहा गांव के लोगों ने प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि अगर उनके मार्ग को दबंगों के कब्जे से मुक्त न कराया गया तो वे प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।

अयोध्या के कुशमाहा गांव में प्रॉपर्टी डीलर के गुर्गों ने दबंगई के बल पर ग्रामीणों का रास्ता मिट्‌टी पाटकर कब्जा कर लिया है। पुलिस थाने में फरियाद न सुने जाने से नाराज लोगों ने शुक्रवार को मुख्य राजस्व अधिकारी से शिकायत की। साथ ही समस्या का समाधान न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है। ग्रामीण हरिराम कोरी ने कहा कि गांव में आने-जाने के लिए प्रमुख मार्ग पर व गांव का गंदा पानी निकालने के लिए बनाए गए नाले पर कुछ प्रॉपर्टी डीलर व दबंग कब्जा कर कब्जा कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कब्जा करने की शिकायत जब हमने पुलिस से की तो पुलिस ने हमारी कोई सुनवाई नहीं की उल्टा हमारे ऊपर ही 151 की कार्रवाई कर दी। इससे यह प्रतीत होता है कि दबंगों को पुलिस का संरक्षण प्राप्त है, जिससे हम परेशान होकर आज जिलाधिकारी से शिकायत करने आए थे। जिलाधिकारी के न होने के कारण मुख्य राजस्व अधिकारी चंद्रशेखर मिश्रा से मिलकर अपनी समस्या को रखा।

उन्होंने आश्वासन दिया कि 24 घंटे में मामले का निस्तारण किया जाएगा। खेत मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष अखिलेश चतुवेर्दी ने कहा कि लगातार दबंगों द्वारा ग्रामीणों को परेशान किया जा रहा है और मुख्य रास्ते पर पुलिस के संरक्षण में निर्माण कराया जा रहा है, जिससे पूरे ग्रामवासी परेशान हैं। अगर हमारी मांगे नहीं मानी गई तो हमारा संगठन और पूरे ग्रामवासी इकट्ठा होकर धरना प्रदर्शन करेंगे।

पढ़ें-बरेली: अजीब हार्ट रोगी… जितनी हो रही पूछताछ, उतना ही घूर-घूरकर देख रहा, जीआरपी ने संदिग्ध समझकर उठाया था

संबंधित समाचार