मुरादाबाद: लूट और धमकी देने के आरोप में व्यापारी पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मुरादाबाद, अमृत विचार। अदालत के आदेश पर सिविल लाइंस पुलिस ने अधिवक्ता को धमकी देने और लूटपाट करने के आरोप में व्यापारी और उसके पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिवक्ता अनुराग गोयल ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि कोतवाली क्षेत्र के कटरा …
मुरादाबाद, अमृत विचार। अदालत के आदेश पर सिविल लाइंस पुलिस ने अधिवक्ता को धमकी देने और लूटपाट करने के आरोप में व्यापारी और उसके पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
अधिवक्ता अनुराग गोयल ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि कोतवाली क्षेत्र के कटरा पूरन जाट निवासी व्यापारी नवीन कुमार जैन के तीन अलग-अलग मामलों में उन्होंने अदालत में वाद दायर करके पैरवी की थी। अधिवक्ता ने जब भी फीस मांगी तो नवीन ने एक साथ पूरी फीस देने को कहकर टाल दिया। इस तरह नवीन जैन पर फीस के कुल 83 हजार रुपये फीस हो गए।
अधिवक्ता ने अपने पैसे मांगे तो व्यापारी पिता-पुत्र टालमटोल करने लगे। कोर्ट से आरोपियों को नोटिस भी भेजा मगर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। पीड़ित अधिवक्ता के अनुसार 12 दिसंबर को वह अपने साथी के चैंबर में बैठे थे। तभी आरोपी नवीन जैन और अपने बेटे नयन जैन के साथ वहां आ गए। उन्होंने दोनों को रोक कर फीस के बारे में पूछा तो गाली गलौज करने लगे।
विरोध पर आरोपियों ने हाथापाई की और जेब में रखे पांच हजार रुपये भी लूट लिए। अधिवक्ता ने थाने में शिकायत की लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। तब उन्होंने अदालत में अर्जी लगा दी। अदालत ने सिविल लाइंस पुलिस को केस दर्ज कर कार्रवाई करने के आदेश दिए थे।
सिविल लाइंस के प्रभारी निरीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि अधिवक्ता अनुराग गोयल की तहरीर के आधार पर व्यापारी नवीन जैन और उसके बेटे नयन जैन के खिलाफ लूटपाट और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : बेकाबू होकर ट्रक में घुसी बाइक, एक की मौत, तीन घायल
