जरूरत से ज्यादा बच्चों को खिलाने से बढ़ सकता है मोटापा, भूल कर भी न खिलाएं यह चीजें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। आज कल के समय में लोग खाने-पीने में बहुत सारी चीजें खाते हैं, जिनके सेवन से हमारा वजन कम होता है। लेकिन जरूरत से ज्यादा किसी भी चीज को खाना हमारे लिए गलत साबित होता है। आपको बता दें की कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जो हेल्थ के लिए फायदेमंद होती हैं लेकिन अगर …

लखनऊ। आज कल के समय में लोग खाने-पीने में बहुत सारी चीजें खाते हैं, जिनके सेवन से हमारा वजन कम होता है। लेकिन जरूरत से ज्यादा किसी भी चीज को खाना हमारे लिए गलत साबित होता है। आपको बता दें की कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जो हेल्थ के लिए फायदेमंद होती हैं लेकिन अगर इनका सेवन लिमिट से ज्यादा किया जाए, तो ये नुकसानदायक भी हो सकती है। जो खाने की चीजें पोषण देती हैं, उन चीजों को ज्यादा खिलाने से बच्चे मोटापे का शिकार हो जाते हैं। तो आइए आपको बताते हैं कौन-सी चीजें ज्यादा खिलाने पर बच्चों में मोटापा बढ़ जाता है।

आलू

आलू
आलू

आलू में कार्बोहाइड्रेट की काफी मात्रा होती है। खास कर उबले आलू को रोजाना खिलाने से बच्चों में मोटापा बढ़ सकता है, इसलिए बच्चों को ज्यादा आलू नहीं खिलाना चाहिए।

बनाना शेक

बनाना शेक
बनाना शेक

बनाना शेक बच्चों को काफी पसंद होता है और ये सेहत के लिए पौष्टिक भी है। लेकिन अगर डेली 2-3 गिलास बनाना शेक बच्चों को दिया जाए, तो उनके पेट में दर्द होने के साथ उनमें मोटापा भी बढ़ सकता है।

मलाई वाला दूध

मलाई वाला दूध
मलाई वाला दूध

बच्चों को फिट रखने के लिए कई माता-पिता उन्हें दिन में कई बार मलाई वाला दूध देते हैं, जबकि मलाई वाले दूध में ज्यादा फैट पाया जाता है, तो मोटापे की वजह बन सकता है। इसीलिए बच्चों को बिना मलाई वाला दूध ही देना चाहिए।

शकरकंद

शकरकंद
शकरकंद

शकरकंद खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है, इसमें फाइबर, पोटेशियम, विटामिन ए, बी और सी से भरपूर होता है लेकिन इसमें शुगर की मात्रा काफी होती है इसलिए जरूरत से ज्यादा शकरकंद खाना बहुत हानिकारक है। बच्चों में इसे खाने से मोटापा भी बढ़ सकता है।

पढ़ें-गाजीपुर: पैसा और शराब बांटने के मामले में भाजपा नेता समेत तीन गिरफ्तार