कानपुर: टेनरी में लगी भीषण आग, कर्मचारियों और दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। जाजमऊ स्थित एक टेनरी में रविवार को शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। कर्मचारियों ने स्वयं सबमर्सिबल चलाकर और बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। उन्होंने इसे बढ़ने नहीं दिया। दमकल के आने के बाद उनके साथ मिलकर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। शॉर्ट सर्किट से …

कानपुर। जाजमऊ स्थित एक टेनरी में रविवार को शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। कर्मचारियों ने स्वयं सबमर्सिबल चलाकर और बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। उन्होंने इसे बढ़ने नहीं दिया। दमकल के आने के बाद उनके साथ मिलकर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

शॉर्ट सर्किट से लगी टेनरी में आग 

सिविल लाइंस निवासी इस्तकारुल अमीन की जाजमऊ में सुपट टेनरी है। रविवार दोपहर फैक्ट्री के अंदर पिछले हिस्से में रखे बुरादे में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों ने समर्सिबल और बाल्टियों से पानी डालकर और आग को बढ़ने से रोका।

लपटें देखकर आसपास की फैक्ट्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन फायर ब्रिगेड ने कुछ ही देर में मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों के साथ मिलकर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग बुझ जाने के बाद टेनरी मालिक इस्तकारुल और आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। इस्तकारुल ने बताया कि इससे लााखों का नुकसान होने की संभावना है।

पूर्व में बुलानी पड़ी थी सेना

जाजमऊ की सुपर टेनरी सहित आसपास की कई टेनरियों में इससे पहले भी कई बार आग लग चुकी है। 23 जून 2०18 में सुपर टेनरी में आग लगने पर उसे काबू करने को सेना तक बुलानी पड़ी थी। ऐसी कई घटनाएं होने के कारण यहां फायर ब्रिगेड 24 घंटे अलर्ट रहती है।

यह भी पढ़ें: इटावा में पति की हत्या की सुपारी देने वाली महिला समेत चार गिरफ्तार

संबंधित समाचार