बालों की नेचुरल ग्रोथ के लिए घर पर बनाएं प्याज के छिलके से शैम्पू, ऐसे करें इस्तेमाल
लखनऊ। आज कल सभी को बालों की समस्या हो रही है। बालों का कमजोर होना, सफेद होना, ड्राइनेस, दोमुहें बाल, बालों का झड़ना आदि। अपने बाल ठीक रखने के लिए लोग बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट्स का यूज़ करते हैं लेकिन इनका फायदा मिलने के बजाए उनका नुकसान ही होता है। तो ऐसे में आप …
लखनऊ। आज कल सभी को बालों की समस्या हो रही है। बालों का कमजोर होना, सफेद होना, ड्राइनेस, दोमुहें बाल, बालों का झड़ना आदि। अपने बाल ठीक रखने के लिए लोग बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट्स का यूज़ करते हैं लेकिन इनका फायदा मिलने के बजाए उनका नुकसान ही होता है। तो ऐसे में आप अगर प्याज के छिलके से बने होममेड शैंपू का यूज़ करेंगे तो इसका सीधा असर आपके बालों में दिखेगा।
प्याज से बने शैंपू में कई ऐसे एन्जाइम्स होते हैं जो बालों को जड़ों से मजबूत बनाते हैं और नेचुरल तरीके से इनकी ग्रोथ होती हैं। आज हम आपको बताते हैं घर पर ही आप प्याज के छिलके से किस तरह होममेड शैंपू बना सकते हैं।
इन चीजों से बनाए शैम्पू
प्याज के छिलके
मेथी दाना
एलोवेरा जेल
चाय की पत्ती
विटामिन ई कैप्सूल
बेबी शैंपू
ऐसे बनाए शैंपू
आप प्याज के छिलके लें और एक बर्तन में डालें। उसके बाद बर्तन में प्याज के छिलके के साथ मेथी दाने, पानी और चाय की पत्ती डालकर पानी के साथ उबाल लें। जब पानी उबल जाएगा उसके बाद प्याज के छिलके का अर्क निकल जाएगा। पानी को ठंडा होने दें।
पानी ठंडा हो जाए उसके बाद उसे छानकर शीशी में भर लें। अब उसमें एलोवेरा जेल और माइल्ड बेबी शैम्पू मिलाएं। 8 से 10 घंटे बाद इसका इस्तेमाल कर सकते है। आप इस शैम्पू को 5 से 6 दिन के लिए रख सकते है।
पढ़ें-हर भगवान का अलग भोग, जानिए किससे खुश होंगे कौन से भगवान
