रायबरेली: युवाओं ने गांवों को हरा-भरा बनाने का लिया संकल्प
रायबरेली। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरा भरा बनाने हेतु स्वच्छ गांव, हरा गांव विषय पर जागरूकता प्रशिक्षण का आयोजन महाराणा महिला महाविद्यालय मुराई का बाग में किया गया। प्रबन्धक निरंजन सिंह ने सभी प्रतिभागियों को धरोहरो को संजोने और हरा भरा बनाने हेतु प्रेरित किया …
रायबरेली। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरा भरा बनाने हेतु स्वच्छ गांव, हरा गांव विषय पर जागरूकता प्रशिक्षण का आयोजन महाराणा महिला महाविद्यालय मुराई का बाग में किया गया। प्रबन्धक निरंजन सिंह ने सभी प्रतिभागियों को धरोहरो को संजोने और हरा भरा बनाने हेतु प्रेरित किया गया।
सहायक अध्यापक जसीम अहमद ने जल संरक्षण के बारे में बताया। प्रशिक्षक हिमांशु शुक्ला ने स्वास्थ्य, योग और जलवायु के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षक त्रंबकेश्वर पांडे ने स्वच्छ गांव हरा गांव पर युवाओं को प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परियोजना अधिकारी संजय कुमार ने सभी प्रतिभागियो को अपने अपने जन्मदिन पर प्रति वर्ष एक एक पौधे लगाने एवं मां गंगा को सदानीरा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का समापन मुख्य अतिथि संजय कुमार एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे निरंजन सिंह द्वारा पौधरोपण कर किया गया। संचालन राष्ट्रीय युवा स्वयं सेविका रोशनी अग्रहरि ने किया।
जगतपुर विकास खंड से राष्ट्रीय सेवक आदित्य प्रताप सिंह लालगंज ब्लाक से राष्ट्रीय सेविका अमृता वर्मा सताव ब्लॉक से अनूप कुमार, पूर्व राष्ट्रीय सेविका पूर्णिमा अग्रहरि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: लखनऊ: परिस्थितियों से लड़कर बनीं डॉक्टर, अब साइलेंट वर्कर बनकर मरीजों को पहुंचा रहीं राहत
