मेरठ: जरूरतमंदों के लिए बनाई गई ‘नेकी की दीवार’, अपर नगर आयुक्त ने किया लोकार्पण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ। जिले में एक ऐसी नेकी की दीवार तैयार की गई है। जहां पर आपको बिना ताले के ही समान रखा हुआ मिलेगा। जहां गरीब लोग जाकर वहां से बिना रोक-टोक के निःशुल्क समान ले सकते हैं। शहर में विक्टोरिया पार्क हनुमान मंदिर के पास सामाजिक संस्था दा ग्रोइंग प्यूपिल और नगर निगम मेरठ द्वारा …

मेरठ। जिले में एक ऐसी नेकी की दीवार तैयार की गई है। जहां पर आपको बिना ताले के ही समान रखा हुआ मिलेगा। जहां गरीब लोग जाकर वहां से बिना रोक-टोक के निःशुल्क समान ले सकते हैं। शहर में विक्टोरिया पार्क हनुमान मंदिर के पास सामाजिक संस्था दा ग्रोइंग प्यूपिल और नगर निगम मेरठ द्वारा एक ऐसा प्रयास किया गया है। इस सराहनीय पहल में अंदर उस दीवार को नेकी की दीवार का नाम दिया गया है। जिससे गरीब से गरीब लोगों को मदद मिल सके।

नेकी की दीवार के पास नगर निगम द्वारा एक बड़ा पोस्टर भी लगाया गया है। नेकी की दीवार के आसपास ताला भी नहीं होगा। खुले में ही सभी सामान रखे हुए मिलेगे। जिन लोगों को जरुरत हो वो सभी वहां से सामान ले सकते हैं।

जनता भी करने लगी सहयोग

नगर निगम की इस मुहिम में जनता भी समर्थन कर रही है। वहीं आसपास के लोगों ने कहा कि जब से इस दीवार पर ये पोस्टर लगा है तभी से ये लोग यहां पर कपड़े रखने भी आ रहे हैं। जिन लोगों को आवश्यकता है वह लेने भी आ रहे हैं। सामाजिक संस्था द ग्रोइंग प्यूपिल व निगम के संयुक्त तत्वाधान में इस दीवार का शुक्रवार को लोकार्पण हुआ है। इसका लोकार्पण अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार और सहायक नगर आयुक्त इंद्र विजय द्वारा किया गया था।

पढ़ें-Lucknow Election Result Live: राजधानी में मतगणना शुरू, आज होगा 109 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज