हरदोई: पहली बार सदर में बीजेपी ने खिलाया कमल, जीती आठों सीटें

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

हरदोई। जिले की 8 विधानसभा सीटों में सभी सीटें सत्ता दल के खाते में चली गई पूरे जिले में भाजपा कार्यकर्ता जीत का जश्न मनाने में लगे हुए हैं। पहली बार हरदोई सदर विधानसभा क्षेत्र की सीट भाजपा प्रत्याशी नितिन अग्रवाल ने जीती है। जिले की हरदोई सदर सीट से भाजपा के नितिन अग्रवाल जीते। …

हरदोई। जिले की 8 विधानसभा सीटों में सभी सीटें सत्ता दल के खाते में चली गई पूरे जिले में भाजपा कार्यकर्ता जीत का जश्न मनाने में लगे हुए हैं। पहली बार हरदोई सदर विधानसभा क्षेत्र की सीट भाजपा प्रत्याशी नितिन अग्रवाल ने जीती है। जिले की हरदोई सदर सीट से भाजपा के नितिन अग्रवाल जीते।

सवायजपुर से भाजपा के माधवेन्द्र सिंह। शाहाबाद से भाजपा की रजनी तिवारी  जीतीं।  बालामऊ से भाजपा के रामपाल वर्मा जीते,सण्डीला भाजपा की अलका अर्कवंशी ।गोपामऊ से भाजपा के श्याम प्रकाश जीते।

सांडी से भाजपा के प्रभाष कुमार जीते और मल्लावां बिलग्राम से भाजपा के आशीष सिंह चुनाव जीत गए हैं। पहली बार जिले की सभी विधानसभा सीटों पर सत्ता दल का कब्जा हुआ है वहीं सदर सीट पर भी इतिहास बना है यहां पर कभी भाजपा का प्रत्याशी जीत नहीं दर्ज करा सका था लेकिन इस बार भाजपा प्रत्याशी नितिन अग्रवाल ने यहां से जीत हासिल कर इतिहास रचा है।

मतगणना स्थल से सपा समेत अन्य दलों के प्रत्याशी जा चुके हैं, वहीं भाजपा के जीते हुए प्रत्याशी जश्न मना रहे हैं। कुछ ही समय बाद विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र जारी कर दिए जाएंगे।

पढ़ें- यूपी चुनाव 2022: रुझानों में पिछड़ने के बाद भी सपा ने अपने कार्यकर्ताओं से की यह बड़ी अपील, जानें क्या कहा?

संबंधित समाचार