Lifestyle tips: डाइट में करें इन चीजों को शामिल, पेट रहेगा फिट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। कहते है कि पेट साफ तो सौ रोग से मुक्ति इसलिए पेट की सेहत का ध्यान रखना बहुत ही आवश्यक होता है। पेट खराब होने का मतलब है हमारे इम्यून सिस्टम पर अटैक, क्योंकि शरीर का दो तिहाई इम्यून सिस्टम हमारे पेट में ही होता है। आपका पेट जितना फिट रहेगा उतना ही आपका …

लखनऊ। कहते है कि पेट साफ तो सौ रोग से मुक्ति इसलिए पेट की सेहत का ध्यान रखना बहुत ही आवश्यक होता है। पेट खराब होने का मतलब है हमारे इम्यून सिस्टम पर अटैक, क्योंकि शरीर का दो तिहाई इम्यून सिस्टम हमारे पेट में ही होता है।

आपका पेट जितना फिट रहेगा उतना ही आपका पूरा शरीर भी स्वास्थ होगा। पेट में कुछ अच्छे बैक्टीरिया होते हैं, जो विटामिंस का निर्माण करके आपको हेल्दी रखते हैं, साथ ही इम्यूनिटी को भी स्ट्राग रखते हैं। इससे डाईजेस्टिव सिस्टम भी स्ट्रॉग रहता है। ऐसे में डॉक्टर्स भी लोगों को यही सलाह देते हैं कि डाइट में पेट और आंतों को स्वस्थ रखने वाले फूड्स को शामिल करना चाहिए। हम आपको कुछ ऐसे ही फूड्स के बारे में बताएगें, जो पेट को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं।

पेट को हेल्दी रखने वाले फूड्स-

विशेषज्ञों के मुताबिक आप खाने में साबुत अनाज को जितना अपनी डाइट में शामिल करेंगे उतना ही अच्छा होगा। साथ ही ये पाचन शक्ति को भी स्ट्रॉग करता  हैं।साबुत अनाज में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो कि बाउल मूवमेंट को सही रखते हैं और कब्ज को भी दूर करता है ।फाइबर के अलावा, एंटीऑक्सीडेंट, माइक्रोन्यूट्रिएंट्स भी साबुत अनाज में पाये जाते है।

फाइबर युक्त फल, सब्जियां को करें शामिल

पेट की सेहत के लिए फाईबर से भरपूर फल और सब्जियों को सबसे बेस्ट माना जाता है। ऐसे फल पेट को जल्दी साफ करते है और आंतों को भी स्वस्थ रखते है। दही, ब्लूबेरीज, साबुत अनाज, बीज, सब्जियां, फलों को अपनी डाईट में शामिल करें।

हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें –

हरी पत्तेदार सब्जियों जैसे केल, ब्रोकोली, पालक को अपनी डाईट में शामिल करने से शरीर में मिनरल्स, विटामिंस, डायटरी फाइबर और  आयरन की ज़रूरत पूरी होती है। खाने में इन्हें इस्तेमाल करने से पेट की सेहत लंबे समय तक सही बनी रहती   है।हरी सब्जियों को खाने से पेट के माइक्रोबियम बेहतर और स्वस्थ होते है।

खाएं एंटी-इंफ्लेमेटरी फूड्स

एंटी-इंफ्लेमेटरी फूड्स पेट के लिए बहुत ही जरूरी माने जाते है।विटामिन, मिनरल्स, ओमेगा-3 और फैटी एसिड्स इस लिस्ट शामिल है। ये फूड आईट्मस एंटीऑक्सीडेंट का काम करते हैं।जिससे पेट हेल्दी बना रहता है। ऐसे फूड पेट की सुजन को कम करने में मदद करते है।