कानपुर: बिठूर में फिर जीती भाजपा, अभिजीत सिंह सांगा ने सपा के मुनीन्द्र को हराया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। यूपी विधानसभा चुनावों की गिनती जारी है। प्रदेश के कानपुर नगर की दस सीटों में बिठूर विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार अभिजीत सिंह सांगा ने एक बार फिर जीत का परचम लहराया है। उन्होंने सपा के मुनीन्द्र शुक्ला को 20995 वोटों से करारी हार दी है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए अभिजीत सिंह सांगा …

कानपुर। यूपी विधानसभा चुनावों की गिनती जारी है। प्रदेश के कानपुर नगर की दस सीटों में बिठूर विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार अभिजीत सिंह सांगा ने एक बार फिर जीत का परचम लहराया है। उन्होंने सपा के मुनीन्द्र शुक्ला को 20995 वोटों से करारी हार दी है।

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए अभिजीत सिंह सांगा पिछले चुनाव 2017 में 1,13,289 वोट से जीत हासिल की थी, उस समय भी प्रतिद्वंद्वी रहे सपा के मुनीन्द्र शुक्ला को 54,302 वोट मिले थे। वहीं इस बार 2022 के चुनाव में BJP उम्मीदवार अभिजीत सिंह सांगा को 106910 वोट मिले हैं और सपा के मुनींद्र शुक्ला ने 85915 वोट हासिल किए हैं।

बिठूर विधानसभा में पहली बार सपा के मुनीन्द्र शुक्ला ने जीत मिली थी, इसके बाद वर्ष 2017 के चुनाव में भाजपा से अभिजीत सिंह सांग जीतकर MLA बने थे।

पढ़ें-Election Results 2022 Live Updates: यूपी में गोरखपुर शहर सीट से सीएम योगी आदित्यनाथ ने दर्ज की जीत, पंजाब में दोनों सीटों पर चुनाव हारे सीएम चन्नी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज