विश्व किडनी दिवस: शुगर और रक्तचाप के मरीज बरतें सावधानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। विश्व किडनी दिवस के अवसर पर रायबरेली के सिटी नर्सिंग होम में क्योर किडनी केयर डायलिसिस सेंटर में परामर्श शिविर का आयोजन किया गया है।इस अवसर पर सैकड़ो की सख्या में मरीजो को निःशुल्क परामर्श दिया गया है। कार्यक्रम में आए मरीजों और उनके स्वजनों ने विशेषज्ञों से परामर्श करके सतर्कता और जागरूकता के …

रायबरेली। विश्व किडनी दिवस के अवसर पर रायबरेली के सिटी नर्सिंग होम में क्योर किडनी केयर डायलिसिस सेंटर में परामर्श शिविर का आयोजन किया गया है।इस अवसर पर सैकड़ो की सख्या में मरीजो को निःशुल्क परामर्श दिया गया है।

कार्यक्रम में आए मरीजों और उनके स्वजनों ने विशेषज्ञों से परामर्श करके सतर्कता और जागरूकता के बारे में जानकारी ली है। शिविर में गुर्दा रोग विशेषज्ञ डॉ के0एन0 त्रिपाठी मौजूद लोगों को बताया कि आज किडनी के मरीजों की संख्या में काफी वृद्धि हो रही है । इससे सतर्कता के द्वारा ही बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि सुगर व ब्लड प्रेशर से मरीज विशेष सतर्कता बनाये रखे और समय पर खून की जांच कराते रहे।उन्होंने ने यह बताया कि गुर्दा के मरीजो को खाने के बारे में बताया कि हरी सब्जी ज्यादा खाना चाहिए और जूस व पानी बिल्कुल भी कम पीना चाहिए। साथ ही साथ समय – समय पर रक्तचाप व विशेषज्ञओ द्वारा परामर्श लिया जाएगा तो बड़ी बीमारी से बचा जा सकता है ।

इस अवसर पर क्योर किडनी सेंटर के डायरेक्टर व वरिष्ठ सीनियर टेक्नीशियन आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि हमारे यहां मरीजो की सेवा बेहतर ढंग से की जाती है। सेवा को संकल्प के रूप में अंगीकार किया गया है । उन्होंने कहा कि रायबरेली का सबसे पुराना सेंटर होने के नाते सभी मरीजो सेवा हमारी पूरी निष्ठा के साथ हनारी टीम करती है। मौके पर डायलिसिस टेक्नीशियन राजीव वर्मा ,रत्नाकर यादव,बृजेश कुमार व धीरेन्द्र कुमार, सन्या पटेल (छोटू नेता) योगेश त्रिवेदी,सोनू ,सब्बीर ,सोनू यादव आदि सभी मौजूद रहे।

पढ़ें-पंजाब चुनाव: सुखबीर बादल को जलालाबाद सीट पर हार का सामना करना पड़ा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज