लखनऊ: करारी हार से सदमे में चली गई कांग्रेस, पार्टी कार्यालय में पसरा रहा सन्नाटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रदेश चुनाव में करारी हार से प्रदेश कांग्रेस सदमे में चली गई। गुरुवार को सारा दिन कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में सन्नाटा पसरा रहा। सुबह के वक्त चुनाव के नतीजे शुरू होने पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीडिया विभाग के चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दकी पहुंचे थे, जबकि अन्य नेता नजर नहीं आये। बताया गया कि कांग्रेस …

लखनऊ। प्रदेश चुनाव में करारी हार से प्रदेश कांग्रेस सदमे में चली गई। गुरुवार को सारा दिन कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में सन्नाटा पसरा रहा।

सुबह के वक्त चुनाव के नतीजे शुरू होने पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीडिया विभाग के चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दकी पहुंचे थे, जबकि अन्य नेता नजर नहीं आये। बताया गया कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा दिल्ली में हैं। जैसे ही नतीजे निराशाजनक आने लगे, कांग्रेस कार्यालय में सन्नाटा पसर गया। कुछ स्थानीय नेता कार्यालय में बैठे नजर आये, पर वे हार पर चिंता जता रहे थे।

उनका कहना था कि प्रियंका गांधी की सक्रियता के बाद भी नतीजे खराब आना बहुत ही चिंताजनक है। कार्यालय में मौजूद जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी का कहना था कि चुनाव में कुछ न कुछ गड़बड़ी जरूर हुई थी, अन्यथा ऐसे नतीजे नहीं आते।

जनता का फैसला शिरोधार्य-कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस ने चुनाव नतीजे पर कहा कि जनता का फैसला शिरोधार्य है। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन डॉ पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि हम हार को विनम्रता से स्वीकार करते हैं, साथ ही विजेताओं को बधाई देते हैं। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में चुनाव की जो तैयारी की गई थी, उससे अच्छा प्रदर्शन की उम्मीद दी, पर ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि हम इन कारणों का अध्ययन करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव में जनता को मुद्दे को उठाने का काम किया, ऐसे में चुनाव का परिदृश्य बदलने में कांग्रेस को सफलता मिली है, गर्मी-चर्बी जैसे बयानों से भाजपा को भर्ती पर आना पड़ा।

यह भी पढ़े: लखनऊ: रेस्टोरेंट में लगी आग, एसी कंप्रेसर फटने से इलाके में मचा हड़कंप