बाराबंकी: अज्ञात वाहन से टकरा कर दो युवक घायल, हालत गंभीर
बाराबंकी। हाइवे किनारे खड़े अज्ञात वाहन से टकराकर बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी रामनगर भेज दिया। जहां पर डाक्टरों ने एक युवक की हालत गंभीर देखते हुए जिला-अस्पताल रिफर कर दिया। थाना क्षेत्र रामनगर अंतर्गत लखनऊ बहराइच हाईवे पर अनुराग शुक्ला …
बाराबंकी। हाइवे किनारे खड़े अज्ञात वाहन से टकराकर बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी रामनगर भेज दिया। जहां पर डाक्टरों ने एक युवक की हालत गंभीर देखते हुए जिला-अस्पताल रिफर कर दिया।
थाना क्षेत्र रामनगर अंतर्गत लखनऊ बहराइच हाईवे पर अनुराग शुक्ला पुत्र ओमप्रकाश शुक्ला निवासी बहलोल पुर अपने मित्र हर्षित सिंह पुत्र सत्यनारायण सिंह निवासी राजा जी पुरम थाना तालकटोरा रामनगर बाजार जा रहा था। इसी बीच एक दूसरी अज्ञात बाइक के अचानक मुड़ने पर अनुराग उसमें रगड़ता हुआ हाइवे किनारे ख़डी अज्ञात गाड़ी में घुस गया। जिसमें उसे गंभीर छोटे आई। राहगीरों की सूचना पर मौके पहुंची रामनगर पुलिस टीम ने घटना में घायल युवकों को सीएचसी रामनगर भेज दिया। जहां अनुराग की हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने उचित उपचार के जिला-चिकित्सालय भेज दिया।
यह भी पढ़े-रामपुर : टांडा के गांव में दो पक्षों में मारपीट व फायरिंग, मची भगदड़
