हरदोई: घर के बाहर खेल रहे बच्चे को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। घर के बाहर खेल-कूद रहे बच्चे को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए हरदोई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले कर हादसे की जांच शुरू कर …

हरदोई। घर के बाहर खेल-कूद रहे बच्चे को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए हरदोई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

इलाज के दौरान बच्चे ने तोड़ा दम

बताते है कि सुरसा थाने के मलिहामऊ निवासी डाक्टर का 6 वर्षीय बेटा करन शनिवार की सुबह अपने घर के बाहर खेल-कूद रहा था। इसी बीच बिलग्राम रोड से गुजर रहे तेज रफ़्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह ज़ख्मी हो गया। इस बीच वहां इकट्ठा हुए लोगों ने ट्रक को पकड़ लिया।

हादसे में ज़ख़्मी हुए बच्चे को आनन-फानन में इलाज के हरदोई मेडिकल कालेज ले जाया गया। जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्ज़े में ले लिया है। हादसे की खबर सुनते ही डाक्टर के घर कोहराम बरपा हो गया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: आईटीबीपी करेगी ड्यूटी पर रहते हुए शहीद होने वाले जवानों के परिवारों को स्मार्ट फोन वितरित

संबंधित समाचार