बाराबंकी: अच्छी उपज देने वाली हैं कृषि विवि की गेहूं, धान और अरहर की प्रजातियां: कुलपति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति विजेंद्र सिंह ने सोमवार को स्थानीय कृषि विज्ञान केंद्र हैदरगढ़ पर किसान मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित गेहूं धान और अरहर की प्रजातियां अच्छी उपज देने वाली हैं। जिनका किसान लाभ उठा सकते हैं इसके अलावा सब्जियों की …

बाराबंकी। नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति विजेंद्र सिंह ने सोमवार को स्थानीय कृषि विज्ञान केंद्र हैदरगढ़ पर किसान मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित गेहूं धान और अरहर की प्रजातियां अच्छी उपज देने वाली हैं। जिनका किसान लाभ उठा सकते हैं इसके अलावा सब्जियों की खेती तकनीकी ढंग से करने की सलाह दी।

किसानों को मूल्य संवर्धित उत्पाद बनाने जैसे टमाटर द्वारा सास चटनी मुरब्बा तथा गेहूं के द्वारा आटा बनाकर अपनी आय को बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा मधुमक्खी पालन का काम तथा मशरूम का कार्य करके अच्छी आय प्राप्त कर सकते हैं कृषि विज्ञान केंद्र पर उगाए गए उद्यान एवं मधुमक्खी पालन के बारे में विस्तृत चर्चा की इसके अलावा मशरूम की विभिन्न प्रजातियों की खेती कृषि विज्ञान केंद्रों द्वारा की जा रही है पर विशेष चर्चा की इस अवसर पर 30 किसानों को सम्मानित किया गया जो अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किए थे।

कुलपति ने कृषि विज्ञान केंद्र के प्रांगण में बने तकनीकी पार्क का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर निदेशक उत्तर प्रदेश कृषि डॉ विवेक कुमार सिंह बाराबंकी के कृषि विभाग के मुखिया अनिलसागर एग्रीकल्चर निदेशक प्रसार के डॉक्टर ए पी राव साहब इसके अलावा हमारे कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ शैलेश कुमार सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ आर के आनंद के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ संदीप कुमार, डॉ अश्वनी कुमार सिंह, रेनू सिंह आदि मौजूद रहे।

कुलपति ने अमरेंद्र प्रताप सिंह, बृजेश, त्रिपाठी गन्ना प्रगतिशील किसान अशोक सिंह, चिया सीड के प्रगतिशील किसान कर्नल हरिश्चंद्र सिंह, नवनीत वर्मा मंसाराम , प्रदीप सिंह लाखन सिंह रवि मणि चतुर्वेदी आदि लोगों को सम्मानित किया।

पढ़ें-संभल: मैंथा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, ऊंची-ऊंची लपटें को देखकर सहमे लोग

संबंधित समाचार