Paytm Payment Gateway ने की महामारी के दौरान 8000 से अधिक शिक्षकों की मदद, जानें कैसे

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। जब कोरोना महामारी के दौरान स्कूलों को बंद किया गया था, तो फीस कलेक्शन एक बड़ी समस्या बन गई थी। फीस का भुगतान आमतौर पर या तो बैंक में जाकर या कैश या चालान के माध्यम से किया जाता था। लेकिन पेटीएम पेमेंट गेटवे ने इस समस्या के समाधान में एक महती भूमिका …

नई दिल्ली। जब कोरोना महामारी के दौरान स्कूलों को बंद किया गया था, तो फीस कलेक्शन एक बड़ी समस्या बन गई थी। फीस का भुगतान आमतौर पर या तो बैंक में जाकर या कैश या चालान के माध्यम से किया जाता था। लेकिन पेटीएम पेमेंट गेटवे ने इस समस्या के समाधान में एक महती भूमिका निभाई है।

जब कोविड महामारी ने भारत में दस्तक दिया, तो शिक्षा सबसे ज़्यादा प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में से एक था। स्कूलों और कॉलेजों को रातो-रात, नई परिस्थितियों के हिसाब से खुद को ढालना पड़ा और डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म अपनाने में तेजी लानी पड़ी। हालांकि, कई वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप ने शिक्षकों और स्टूडेंट को आनन-फानन में पढ़ने-पढ़ाने की सुविधा मुहैया तो करा दी, लेकिन शिक्षकों के सामने एक और समस्या थी। स्टूडेंट और अभिभावकों से निश्चित अंतराल पर स्कूल और कॉलेज की फीस जमा कराना, क्योंकि कई स्टूडेंट और अभिभावक चारों ओर फैली अनिश्चितता के चलते अपने होमटाउन चले गए थे।

Paytm Payment Gateway ने फीस कलेक्ट करने की समस्या को हल करने के लिए न्यूनतम तकनीकी ज्ञान और मामूली डॉक्यूमेंटेशन के साथ संस्थानों के ERP को अपने पेमेंट गेटवे के साथ जोड़ने का एक सरल और आसान तरीका दिया। स्कूल और कॉलेज में ERP सिस्टम का उपयोग बड़े पैमाने पर किया जाता है।

इसलिए, लॉजिस्टिक और डेटाबेस के मैनेजमेंट के साथ ही पूरे ईकोसिस्टम को पेमेंट गेटवे से जोड़ना महत्वपूर्ण था। वास्तव में, Paytm Payment Gateway ने महामारी के दौरान 200 से अधिक एजुकेशन ERP के साथ अपने पेमेंट गेटवे को जोड़ा। इसमें उन शिक्षकों के लिए भी समाधान उपलब्ध थे जिनके पास वेबसाइट नहीं थी।

इसकी शुरुआत के बाद से, Paytm Payment Gateway से फीस कलेक्शन असरदार रहा, 8000 से अधिक मर्चेंट अब इसी पेमेंट गेटवे का उपयोग कर रहे हैं। इसमें अब तक 2 करोड़ से अधिक फीस पेमेंट की जानकारी दर्ज की जा चुकी है और यह संख्या बढ़ती जा रही है।

ये भी पढ़ें-

जियोफोन नेक्स्ट अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 10,000 से अधिक मोबाइल स्टोर्स पर उपलब्ध