बलिया: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सतवार थाना क्षेत्र के एक गांव में सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब गांव के बाहर सुबह बरगद के पेड़ से लटका हुआ युवक का शव मिला। घटना की जानकारी फैलते ही इलाके में सनसनी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले …

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सतवार थाना क्षेत्र के एक गांव में सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब गांव के बाहर सुबह बरगद के पेड़ से लटका हुआ युवक का शव मिला। घटना की जानकारी फैलते ही इलाके में सनसनी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की शिनाख्त सिंगही चौहान बस्ती निवासी धीरेन्द्र कुमार चौहान (30) पुत्र काशी चौहान के तौर पर हुई।

वह मानसिक रूप से बीमार था। इलाज के साथ ही परिजनों झाड़-फूंक भी करा रहे थे। सोमवार तड़के ग्रामीण काली स्थान की तरफ गए तो बरगद के पेड़ पर धीरेंद्र का लटका शव देख लोग दंग रह गए। सूचना मिलते ही परिजन घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी गई।

चौकी इंचार्ज राजीव कुमार यादव शव को जिला चिकित्सालय के लिए भेज दिया। धीरेंद्र का शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। उसकी शादी सात साल पहले ही बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर निवासी बिहारी की पुत्री सुमन से हुई थी। उसका एक छह साल का पुत्र है।

यह भी पढ़ें:-कपिल सिब्बल ने गांधी परिवार को नेतृत्व छोड़ने की दी सलाह, कांग्रेस नेताओं ने उन पर साधा निशाना

संबंधित समाचार