Holi Special Thandai: ठंडाई के साथ मनाएं होली का त्योहार, स्वाद के साथ सेहत का भी ऐसे रखें ख्याल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। होली का रंग और भांग दोनों ही त्योहार की रौनक बढ़ा देते हैं। होली पर अगर भांग वाली ठंडाई न पीएं जो मज़ा अधूरा रहता है। ठंडाई पीने के बाद होली का मजा दोगुना हो जाता है। होली पर ठंडाई पीने से त्योहार का रंग और अच्छा चढ़ता है। ठंडाई शरीर और दिमाग को …

लखनऊ। होली का रंग और भांग दोनों ही त्योहार की रौनक बढ़ा देते हैं। होली पर अगर भांग वाली ठंडाई न पीएं जो मज़ा अधूरा रहता है। ठंडाई पीने के बाद होली का मजा दोगुना हो जाता है। होली पर ठंडाई पीने से त्योहार का रंग और अच्छा चढ़ता है। ठंडाई शरीर और दिमाग को ठंडक पहुंचाती और इम्यूनिटी को भी स्ट्रॉंग बनाती है।

ठंडाई स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है। गर्मियों में अगर आप रोज रोज ठंडाई पीते हैं तो इससे शरीर को कई फायदे मिलते हैं। आप घर में भी आसीन से ठंडाई बना सकते हैं।

ठंडाई बनाने की रेसिपी

  • दूध- 1 लीटर
  • बादाम- आधा कप
  • खसखस- 6 चम्मच
  • सौंफ- आधा कप
  • काली मिर्च- 2 चम्मच
  • हरी इलाएची- 5
  • तरबूज के बीज- 4 चम्मच
  • खरबूजे के बीज- 4 चम्मच
  • ककड़ी के बीज- 4 चम्मच
  • स्वादानुसार चीनी

ऐसे बनाए ठंडाई

ठंडाई बनाने के लिए सबसे पहले खसखस, बादाम, खरबूजे, तरबूजे और ककड़ी के, सौंफ, काली मिर्च और इलाएची को रातभर पानी में भिगो दें।
अब सुबह बादाम को छीलकर और बाकी सारे सामान को एक साथ पीस लें। दूध उबालें और उसमें चीनी डालकर पका लें, अब इस दूध को ठंडा होने के रख दें, अगर केसर है तो थोड़ी केसर डाल दें। इससे स्वाद और रंग दोनों शानदार हो जाते हैं,अब 2 गिलास पानी लेकर धीरे-धीर ड्राइफूट्स के पेस्ट में डालकर किसी बारीक कपड़े या छन्नी से छानते रहें। पूरा छानने के बाद अब इस पानी में ठंडे दूध को मिला दें। तैयार दूध वाली ठंडाई को थोड़ी देर फ्रिज में रख दें। किसी कांच के गिलास में ठंडाई डालें, ऊपर से गुलाबजल और बर्फ के टुकड़े डालकर सर्व करें।

यह भी पढ़े-आगरा: होली और शब-ए-रात को लेकर प्रशासन ने की तैयारियां, यह रहेगा रूट डायवर्जन