शिवपाल सिंह यादव ने संगठन पर उठाए सवाल, कहा- समय से टिकट बांट दिए होते तो बीजेपी 100 पर होती
लखनऊ। विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आने के हफ्ते भर बाद प्रगतिशील समाज पार्टी (प्रसपा) राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा और संगठन पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि सपा बीजेपी की बईमानी से चुनाव हार गई। शिवपाल सिंह यादव ने आगे कहा कि …
लखनऊ। विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आने के हफ्ते भर बाद प्रगतिशील समाज पार्टी (प्रसपा) राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा और संगठन पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि सपा बीजेपी की बईमानी से चुनाव हार गई।
शिवपाल सिंह यादव ने आगे कहा कि अगर 5 साल पहले बूथ कमेटी बना दी गई होती और समय से टिकट बांट दिए होते तो बीजेपी 100 पर और हम 300 पर होते।
नेता प्रतिपक्ष बनने पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जो भी ज़िम्मेदारी मिलेगी उसे पूरी तरह से निभाऊंगा। प्रदेश में हुई सपा गठबंधन की हार जनता का जनादेश है जिसका हम स्वागत करते हैं। हम लोग अभी हार की समीक्षा नहीं कर पाए पर जो भी हार के कारण समझ में आ रहे हैं उससे लगता है कि हम बीजेपी की बेईमानी और चालाकियां से हार गए।
पढ़ें- बरेली: बेसिक स्कूलों में बच्चों ने शिक्षकों के साथ खेली होली
