बरेली: होली के दिन 45 वर्षीय व्यक्ति की गला दबाकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
बरेली, अमृत विचार। होली के दिन शुक्रवार सांय सीबीगंज के पस्तौर गांव निवासी 45 वर्षीय हरि शंकर की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना के समय उसके बच्चे मेले में गए हुए थे। हत्या की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर ओमप्रकाश गौतम सीओ सेकंड आशीष प्रताप सिंह समेत तमाम पुलिस बल व फॉरेंसिक टीम मौके …
बरेली, अमृत विचार। होली के दिन शुक्रवार सांय सीबीगंज के पस्तौर गांव निवासी 45 वर्षीय हरि शंकर की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना के समय उसके बच्चे मेले में गए हुए थे। हत्या की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर ओमप्रकाश गौतम सीओ सेकंड आशीष प्रताप सिंह समेत तमाम पुलिस बल व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। मृतक की पत्नी नन्ही देवी पर हत्या की आशंका जताई जा रही है। वह हत्या के बाद से ही घर से फरार हो गई। मृतक के बच्चों ने बताया है कि होली के दिन मां ने पिता के साथ मारपीट की थी। पुलिस मृतक की पत्नी के एक युवक से अवैध संबंधों के चलते हत्या का शक जता रही है।
इसे भी पढ़ें-
बरेली: शराब के नशे में सड़क पर गिरने से युवक की मौत
