संभल : चौपाई जुलूस के दौरान दो समुदायों में पथराव, 150 अज्ञात लोगों पर मुकदमा
संभल, अमृत विचार। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला खग्गू सराय में मस्जिद पर चौपाई जुलूस के दौरान किसी शरारती तत्व ने रंग फेंक दिया। जिससे तरफ से जमकर पथराव हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों तरफ से पथराव करने वालों को खदेड़ दिया। पुलिस ने दोनों समुदाय के लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। …
संभल, अमृत विचार। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला खग्गू सराय में मस्जिद पर चौपाई जुलूस के दौरान किसी शरारती तत्व ने रंग फेंक दिया। जिससे तरफ से जमकर पथराव हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों तरफ से पथराव करने वालों को खदेड़ दिया। पुलिस ने दोनों समुदाय के लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खग्गू सराय में शुक्रवार को होली के रंग के दौरान चौपाई का जुलूस निकाला जा रहा था। जुलूस जैसे ही मोहल्ले छंगामल रोड स्थित एक मस्जिद के पास पहुंचा तो भीड़ में से किसी शरारती तत्व ने मस्जिद पर रंग फेंक दिया।
मस्जिद पर रंग पड़ा देखकर मुस्लिम समुदाय के लोगों में आक्रोश फैल गया और दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। देखते-देखते ही दोनों पक्षों की तरफ से पथराव होने लगा। पथराव होने की वजह से मोहल्ले के भगदड़ मच गई। लोग खिड़की दरवाजे बंद कर अपने-अपने घरों में दुबक गए। पथराव की सूचना पर पुलिस और सीआईएसएफ के जवान मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पत्थरबाजों को खदेड़ दिया। इस दौरान पूरा मोहल्ला छावनी में तब्दील हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोगों को बैठाकर मामला शांत कराया। इसके बाद भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष राजेश सिंघल ने जुलूस आगे निकलवाया। पुलिस ने जुलूस को आगे निकलने के बाद मस्जिद पर लगे रंग को स्थानीय लोगों की मदद से पानी डलवा कर साफ करा दिया।
एसआई मनोज कुमार की तरफ से 150 अज्ञात पत्थरबाजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। पुलिस टीमें जांच में लगी हैं। जल्द ही असली आरोपियों को चिन्हित कर जेल भेजा जाएगा। -पंकज लवानिया, प्रभारी निरीक्षक संभल
एसपी चक्रेश मिश्रा ने बताया कि चौपाई जुलूस के दौरान किसी शरारती तत्व ने मस्जिद पर रंग फेंक दिया था। जिसकी वजह से दोनों समुदाय के लोगों के बीच पथराव हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों समुदाय के लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत करा दिया। स्थानीय लोगों की मदद से मस्जिद पर लगे रंग को पानी डालकर साफ करा दिया है। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
