बदायूं: दो पक्षों के विवाद में चले लाठी-डंडे, पथराव में दो पुलिस कर्मी समेत छह घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उझानी, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लापुरभोगी में होली पर एक बार फिर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ जिसमें दो पुलिस कर्मी समेत आधा दर्जन ग्रामीण घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में डेढ़ दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर सात ग्रामीणों को …

उझानी, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लापुरभोगी में होली पर एक बार फिर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ जिसमें दो पुलिस कर्मी समेत आधा दर्जन ग्रामीण घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में डेढ़ दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर सात ग्रामीणों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस इस झगड़े को प्रधानी चुनाव की पुरानी रंजिश बता रही है।

होली पर गांव अल्लापुर की पाली बस्ती में डीजे बज रहा था। रात लगभग आठ बजे के करीब दूसरे पक्ष के कुछ लोग शब-ए-रात पर चिराग जलाने कब्रिस्तान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पाली बस्ती में दोनों पक्षों के लोगों में कहासुनी हो गई और देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे और पथराव भी हुआ।

अफरा- तफरी मच गई।गांव में विवाद की सूचना पर अब्दुल्लागंज पुलिस चौकी से एसआई विकेश कुमार सिपाहियों के साथ पहुंच गए और उन्होंने विवाद शांत करने का प्रयास किया। मगर, पथराव में अन्य आधा दर्जन ग्रामीणों के साथ वह भी घायल हो गए। पुलिस कर्मियों के घायल होने की सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल और पीएसी पहुंच गई।

तब कही जाकर स्थिति नियंत्रण में आ सकी। पुलिस ने घायल पुलिस कर्मी और नसरूद्दीन, उस्मान, रिजवान, आकाश, इसरार समेत आधा दर्जन लोगों को इलाज के लिए उझानी अस्पताल भेजा। गांव में दो समुदाय में हुए विवाद की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंच गए और उन्होंने पुलिस व ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली।

इस मामले में पुलिस ने गुड्डू पुत्र मियाजान की तहरीर पर पूर्व प्रधान वली मुहम्मद समेत 18 हिन्दू समुदाय के लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर सतेन्द्र पुत्र मेवाराम, दीनानाथ उर्फ दीनदयाल पुत्र मीलाल उर्फ मिहिलाल, रोशनलाल पुत्र नेमचन्द्र, प्रवीन पुत्र ओमकार, अरविन्द पुत्र रामपाल, अनेन्द्र उर्फ नरेन्द्र पुत्र शिशुपाल, बिजेन्द्र पुत्र नेमसिंह को उनके घरों से बंदी बना कर आज न्यायालय में पेश किया।

जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है। उझानी कोतवाल हरपाल सिंह वालियान ने बताया कि दोनों पक्षों में प्रधानी चुनाव की रंजिश के चलते विवाद हुआ है। गांव में शांति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए पुलिस बल को तैनात किया गया है।

ये भी पढ़ें-

बरेली: 130 परीक्षा केंद्रों पर छह सचल दल रखेंगे नजर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज