पिंपल्स से चाहते हैं छुटकारा तो पिएं यह हर्बल ड्रिंक्स, दिखेंगी खूबसूरत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। आज-कल लोग अपनी सेहत के साथ साथ अपनी त्वचा ख्याल रखते हैं। चेहरे पर पड़े दाग-धब्बे और पिंपल्स आपकी खूबसूरती को बिगाड़ देता है। सभी को पता है कि स्किन पर दाग-धब्बे और मुंहासे होने की बहुत वजहें होती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे हेल्दी ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे जो आपकी पिंपल्स …

लखनऊ। आज-कल लोग अपनी सेहत के साथ साथ अपनी त्वचा ख्याल रखते हैं। चेहरे पर पड़े दाग-धब्बे और पिंपल्स आपकी खूबसूरती को बिगाड़ देता है। सभी को पता है कि स्किन पर दाग-धब्बे और मुंहासे होने की बहुत वजहें होती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे हेल्दी ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे जो आपकी पिंपल्स करने में मदद करेगा। तो आप अपनी डाइट में शामिल करें यह हर्बल ड्रिंक्स।

मिक्स फ्रूट ड्रिंक

गर्मी के मौसम में संतरा, तरबूज, अनार जैसे फलों का जूस पीने से सेहत ही नहीं बल्कि आपकी स्किन ग्लो करती हैं। इनमें पाए जाने वाले पोषक तत्व स्किन को ग्लोइंग और सॉफ्ट बनाते हैं और पिंपल्स की परेशानी से मुक्ति दिलाते हैं।

आंवला और एलोवेरा ड्रिंक

आंवला और एलोवेरा दोनों ही आपकी हेल्थ के साथ साथ स्किन और बालों के लिए भी फायदेमंद होते हैं। आंवला और एलोवेरा जूस को मिलाकर रोज सुबह पीने से पिंपल्स की समस्या से दूर हो सकती है।

हल्दी और नींबू ड्रिंक

हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल होते हैं, जो पिंपल्स की परेशानी से मुक्ति दिलाता हैं। नींबू में विटामिन सी पाया जाता है जो आपकी त्वचा को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है।