वाराणसी: यूपी एसटीएफ ने 2 लाख के इनामी मनीष सिंह सोनू को मुठभेड़ में किया ढेर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोमवार को यहां एक संक्षिप्त मुठभेड़ में दो लाख रूपये के इनामी बदमाश को मार गिराया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि लोहटा-जनसा बार्डर पर अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में एसटीएफ टीम ने मनीष सिंह उर्फ सोनू की घेराबंदी कर उसे आत्मसमर्पण …

वाराणसी। उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोमवार को यहां एक संक्षिप्त मुठभेड़ में दो लाख रूपये के इनामी बदमाश को मार गिराया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि लोहटा-जनसा बार्डर पर अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में एसटीएफ टीम ने मनीष सिंह उर्फ सोनू की घेराबंदी कर उसे आत्मसमर्पण के लिये कहा मगर उसने पुलिस पर गोली चलाते हुये भागने का प्रयास किया।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से बदमाश घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस उसे नजदीकी अस्पताल में ले गयी जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बदमाश के कब्जे से 38 बोर की पिस्टल,नौ एमएम की कारबाईन समेत बड़ी मात्रा में गोली बारूद बरामद किया गया है।

उन्होंने बताया कि मारा गया बदमाश मिर्जापुर जिले में एक कंपनी के महाप्रबंधक की हत्या के अलावा वाराणसी में एक पत्रकार एनडी तिवारी की हत्या में वांछित था।

पुलिस को उसकी हत्या और लूट के कई मामलों में अरसे से तलाश थी। गौरतलब है कि सोनू गैंग के रोहित सिंह सनी,रोहित गुप्ता उर्फ किट्टू और दीपक वर्मा पहले ही पुलिस मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं।

पढ़ें- बाराबंकी: 24 मार्च से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं, 13 परीक्षा केंद्र संवेदनशील घोषित

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म