UP Board Exam: पांच सदस्यीय टीम 89 परीक्षा केंद्रों का सीसीटीवी से करेंगे निगरानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात। यूपी में 24 मार्च से हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा प्रारंभ हो रही है। ऐसे में कानपुर देहात में 89 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा करवाई जाएंगी। नकल विहीन शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा कराए जाने को लेकर जिला प्रशासन के साथ-साथ लगातार शिक्षा विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है और वही नकल विहीन …

कानपुर देहात। यूपी में 24 मार्च से हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा प्रारंभ हो रही है। ऐसे में कानपुर देहात में 89 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा करवाई जाएंगी। नकल विहीन शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा कराए जाने को लेकर जिला प्रशासन के साथ-साथ लगातार शिक्षा विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है और वही नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी लगाए गए हैं और हर एक परीक्षार्थी के साथ-साथ हर एक कर्मचारी की निगरानी सीसीटीवी के माध्यम से की जाएगी।

बनाया गया कंट्रोल रूम 

24 मार्च से शुरू होने वाली हाई स्कूल इंटरमीडिएट परीक्षा में परीक्षा केंद्र,परीक्षार्थियों व कर्मचारियों पर नजर रखने के लिए डीआइओएस कार्यालय में आन लाइन मानीटरिग के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है, इसके माध्यम से प्रत्येक केंद्र और परीक्षा कक्ष की निगरानी होगी,जरा सी गड़बड़ी पर तत्काल कार्रवाई किया जाने के निर्देश कंट्रोल रूम से जारी किए जाएंगे।वहीं जिलाअधिकारी ने सुपर जोनल, जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट व अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती कर परीक्षा केंद्रों की नाकेबंदी की है।

2500 कैमरे करेंगे निगरानी

जिला विद्यालय निरीक्षक अरबिद कुमार द्विवेदी ने बताया कि कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम से पांच सदस्यीय टीम 89 परीक्षा केंद्रों पर लगे करीब 2500 कैमरों की निगरानी करेंगे। कंट्रोल रूम के माध्यम से हर एक परीक्षा केंद्र पर हमारी पैनी नजर रहेगी और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होते ही दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि जिस केंद्र का भी कैमरा बंद होगा उसकी गोपनीय तरीके से जानकारी मुझे प्राप्त कराएंगे हम उस क्षेत्र के उड़नदस्ते को जानकारी देकर जांच कराएंगे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।परीक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी लापरवाही करने वाले कर्मचारी के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: शहर के बड़े व्यवसायी की बेटी को दहेज में दो करोड़ के लिए घर से निकाला

संबंधित समाचार