बप्पी दा के निधन के बाद क्या होगा उनके गोल्ड कलेक्शन का? बेटे बप्पा लहरी ने किया रिवील

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। भारतिया सिनेमा के डिस्को किंग के नाम से मशहूर बप्पी दा का 15 फरवरी को 69 साल की उम्र में देहांत हो गया था। सभी को पता है कि बप्पी लहरी का संगीत के बाद दूसरा प्यार गोल्ड के लिए था। बप्पी दा हमेशा भारी-भरकम सोने के जेवर पहना करते थे। उनके पास गोल्ड …

मुंबई। भारतिया सिनेमा के डिस्को किंग के नाम से मशहूर बप्पी दा का 15 फरवरी को 69 साल की उम्र में देहांत हो गया था। सभी को पता है कि बप्पी लहरी का संगीत के बाद दूसरा प्यार गोल्ड के लिए था। बप्पी दा हमेशा भारी-भरकम सोने के जेवर पहना करते थे। उनके पास गोल्ड के जेवरों का काफी कलेक्शन था। जिस वजह से उन्हें गोल्ड मैन ऑफ इंडिया कहा जाने लगा था।

बप्पी दा के बेटे बप्पा लहरी ने उनके गोल्ड लव को लेकर बताया कि, पिता जी का गोल्ड के साथ आध्यात्मिक जुड़ाव था। उन्होंने ये भी बताया कि, पिता के निधन के बाद उनके सोने के संग्रह का क्या किया गया है।

फैशन स्टेटमेंट नहीं था सोना

बप्पा ने कहा कि, गोल्ड सिर्फ डैड के लिए फैशन स्टेटमेंट नहीं थे, यह उनके लिए लकी था। वेटिकन सिटी से लेकर हॉलीवुड तक, उन्होंने दुनिया भर से सोने के हर टुकड़े को इकट्ठा किया। बप्पी दा के बेटे ने बताया कि, वह कुछ ऐसा ढूंढते थे जिसे वह पहनना चाहते थे और उसे सोने में बदल देते थे।

उन्होंने बताया कि, उन्होंने इसके बिना कभी यात्रा नहीं की। अगर सुबह 5 बजे की फ्लाइट होती तो भी वह सारा सोना पहन लेते थे। यह उनके लिए मंदिर और उनकी शक्ति की तरह था। वे इससे आध्यात्मिक रूप से जुड़े हुए थे। इसलिए हम उनके सोने के गहनों को संरक्षित करने जा रहे हैं। यह उनकी सबसे पसंदीदा चीज थी। हम चाहते हैं कि लोग उनकी चीजें देखें, इसलिए हम उन्हें एक संग्रहालय में रखेंगे। उनके पास जूते, धूप का चश्मा, टोपी, घड़ियां और गहनों का एक संग्रह था जो उन्हें पसंद था और हम इसे प्रदर्शित करना पसंद करेंगे।

बप्पा ने बताया था कि, ‘मेरे पिता एल्विस प्रेस्ली (मशहूर अमेरिकन सिंगर) को काफी पसंद करते हैं। वह जब छोटे थे तभी से एल्विस प्रेस्ली के गाने सुनते थे। उन्होंने देखा कि एल्विस प्रेस्ली गोल्ड की चेन पहनते थे। इसके बाद पिता ने भी गोल्ड की चेन पहनना शुरू कर दिया।’

पढ़ें-UP MLC Election 2022: सीतापुर में सपा ने लूट के आरोपी को बनाया प्रत्याशी, BJP हुई हमलावर

संबंधित समाचार