Health Benefits of Curd: दही खाने से सेहत के साथ बढाएं त्वचा की रंगत, गर्मियों में होगें यह लाभ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गर्मियों में दही का सेवन हमारे सेहत के लिए बेंहद फायदेमंद दही में कैल्शियम, प्रोटीन और विटमिन्स अच्छी मात्रा में होते हैं। इनसे प्राप्त होने वाला पोषण शरीर को अंदर से मजबूत बनाने के साथ साथ त्वचा के रंगत को भी निखारता है। पाचन को रखें दुरुस्त, गर्मीयों में होगें दही से लाभ दही खाने …

गर्मियों में दही का सेवन हमारे सेहत के लिए बेंहद फायदेमंद दही में कैल्शियम, प्रोटीन और विटमिन्स अच्छी मात्रा में होते हैं। इनसे प्राप्त होने वाला पोषण शरीर को अंदर से मजबूत बनाने के साथ साथ त्वचा के रंगत को भी निखारता है।

पाचन को रखें दुरुस्त, गर्मीयों में होगें दही से लाभ

दही खाने से पाचन सही रहता है। दूसरी पौष्टिक चीजों के मुकाबले दही आसानी से पच जाता है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि दही में दूध की अपेक्षा अधिक मात्रा में कैल्शियम होता है। दही के नियमित सोवन से कब्ज, अपच, पेट फूलना जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।

दही की तासीर ठंडी होती है। इसलिए इसे रात के समय खाने की बजाय दिन में खायें जिससे जिनको ठंडी चीज सूट नहीं करती है। उसको भी दिन में दही खानें से नुकसान नहीं होगा। गर्मीयों में लोगों के पेट में जलन या एसिडिटी होती है जो दही खाने से पेट की गर्मी शांत हो जाती है। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए और लू से बचने के लिए हर दिन दही का सेवन किया जाए।  इससे मुंह के छाले भी ठीक होते हैं और घमौरी निकलने की समस्या में भी आराम मिलता है।

बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता

दही हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायता करती है। इसमें पाए जानेवाले हेल्दी बैक्टीरिया हमारी आंतों को साफ रखने और पाचन में सहायता करने का काम करते हैं।

त्वचा को मिले प्राकृतिक सुंदरता

दही खाने से शरीर को आयरन, मैग्नीशियम और जिंक की प्राप्ति होती है। ये सभी तत्व मिलकर हमारी स्किन सेल्स को रिपेयर करने क काम करते हैं। साथ ही शरीर के अंदर ब्लड का फ्लो मेंटेन करते हैं। इससे हमारी त्वचा प्राकृतिक रूप से सुंदर और चमकदार बनती है।

हड्डियों को मिलती है मजबूती

दही में अधिक मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है जो हमारी हड्डियों को मजबूत करता है। आपने ऑस्टियोपोरोसिस रोग के बारे में जरूर सुना होगा। यह एक ऐसी बीमारी है, जिसमे हमारी हड्डियां कमजोर और खोखली होने लगती हैं। इस दौरान हड्डियां मुलायम हो जाती हैं और सिकुड़ने भी लगती हैं। ऐसा आमतौर पर शरीर में कैल्शियम, विटमिन-डी, प्रोटीन और पोटैशियम जैसे तत्वों की कमी के कारण होता है। दही का नियमित रूप से सेवन करने से कैल्शियम की मात्रा अधिक मिलती है। इसीलिए अच्छे, सेहतमंद और सुंदर शरीर के लिए जरूरी है कि आप गर्मियों में हर दिन दही का सेवन करें।

यह भी पढ़ें-Ukraine-Russia War: नाटो का दावा, चार हफ्ते से जारी लड़ाई में 7000 से 15000 रूसी सैनिक मारे गये