मुजफ्फरनगर में हैवानियत की हद हुई पार, पति को बंधक बनाकर 10 बदमाशों ने महिला से किया गैंगरेप
मुजफ्फरनगर। जिले से हैवानियत की बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। पति के साथ बाइक से ससुराल जा रही महिला को बदमाशों ने पहले जमकर पीटा उसके बाद दस लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया। पति लाख मिन्नतें करता रहा लेकिन बदमाशों ने उसकी एक नहीं …
मुजफ्फरनगर। जिले से हैवानियत की बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। पति के साथ बाइक से ससुराल जा रही महिला को बदमाशों ने पहले जमकर पीटा उसके बाद दस लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया। पति लाख मिन्नतें करता रहा लेकिन बदमाशों ने उसकी एक नहीं सुनी।
बता दें कि नई मंडी थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला पति के साथ ससुराल जा रही थी। इस बीच हाइवे पर बदमाशों ने बाइक रोक ली और दोनों लोगों को बंधक बनाकर एक बाग में ले गए। यहां पर पति को एक पेड़ से बांध दिया जबकि महिला की पहले बदमाशों ने जमकर पिटाई की और उसके बाद सभी ने बारी बारी से उसके साथ गैंगरेप किया। आरोप है कि इसके बाद बदमाशों ने पति का कॉलर पकड़कर कहा कि अगर पुलिस को बताया तो जिंदा नहीं बचोगे। इस मामल में पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी है।
मामले में पुलिस ने 10 आरोपियों को पकड़ा है, जिसमें 2 नाबालिग शामिल हैं। बताया जा रहा है कि पीड़ित का पति ट्रक ड्राइवर है। SP सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि गैंगरेप की घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपी बाइक से किसी शादी समारोह में शिरकत कर लौट रहे थे। सभी शराब के नशे में थे। तभी वारदात को अंजाम दिया गया।
यह भी पढ़ें: सीतापुर: पुलिस पर कुख्यात अपराधी ने झोंका फायर, जवाबी फायरिंग में हुआ घायल
